UP News: ‘दारोगा जी नहीं सिपाही संभालेंगे चौकी’… संभल SP ने 5 हेड कांस्टेबलों को बना दिया इंचार्ज – INA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस विभाग में एक अहम और अलग पहल देखने को मिली है. पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पांच हेड कांस्टेबलों को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है. खास बात यह है कि इन सभी पुलिसकर्मियों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया के जरिए किया गया है. संभल पुलिस की इस पहल को ‘काबिलियत को सम्मान’ देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है.
इंटरव्यू के बाद हुआ चयन
जानकारी के मुताबिक, चयनित सभी हेड कांस्टेबल अपने सेवा काल में बेहतर कार्य और अनुशासित छवि के लिए जाने जाते हैं. नियुक्ति से पहले सभी को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसमें उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और अनुभव का मूल्यांकन किया गया. इसके बाद उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई.
आमतौर पर सब-इंस्पेक्टर संभालते हैं चौकी
पुलिस विभाग में सामान्य रूप से चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी जाती है, लेकिन संभल पुलिस ने इस बार नई सोच के साथ हेड कांस्टेबलों को यह जिम्मेदारी देकर एक नई मिसाल पेश की है. पुलिस महकमे में इस फैसले की काफी चर्चा हो रही है.
इन हेड कांस्टेबलों को मिली नई जिम्मेदारी
- अरशद खान (हेड कांस्टेबल)- वर्तमान तैनाती- पुलिस लाइन, नई जिम्मेदारी- चौकी इंचार्ज मंझोता, थाना असमोली.
- तेज सिंह (हेड कांस्टेबल)- वर्तमान तैनाती- थाना ऐचौड़ा कम्बोह, नई जिम्मेदारी- चौकी इंचार्ज भवालीपुर, थाना ऐचौड़ा कम्बोह.
- सचिन (हेड कांस्टेबल)- वर्तमान तैनाती- थाना हजरतनगर गढ़ी, नई जिम्मेदारी- चौकी प्रभारी बहापुर पट्टी, थाना बहजोई.
- सोबरन सिंह (हेड कांस्टेबल)- वर्तमान तैनाती- स्वाट टीम, नई जिम्मेदारी- चौकी इंचार्ज नवीन पुलिस लाइन, थाना बहजोई
- योगेश कुमार (हेड कांस्टेबल)- वर्तमान तैनाती- पुलिस लाइन, नई जिम्मेदारी- चौकी भकरौली, थाना धनारी.
‘काबिलियत को मिला सम्मान’
एसपी कृष्ण बिश्नोई का कहना है कि पुलिस विभाग में बेहतर काम करने वाले कर्मियों को आगे बढ़ाने और उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी देना जरूरी है. संभल पुलिस की इस पहल को विभाग में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. इससे अन्य पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.
‘दारोगा जी नहीं सिपाही संभालेंगे चौकी’… संभल SP ने 5 हेड कांस्टेबलों को बना दिया इंचार्ज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




