UP News: इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा… होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे दंपति की मौत, मासूम बच्ची से छिन गया माता-पिता का साया – INA

उत्तर प्रदेश इटावा जिले के भरथना-इटावा मार्ग पर ग्राम सीहपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवा दंपति की जान चली गई. बाइक से जा रहे दीपक उर्फ शेरु और उनकी पत्नी अनामिका को सामने से आ रही अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. युवक होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आगरा जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही यह सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया. इस हादसे में डेढ़ माह की मासूम बेटी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया.

रविवार देर शाम ग्राम सीहपुर के पास सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपति सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

इलाके में पसरा मातम

घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सोमवार को जब दोनों के शव एक साथ गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया. घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जिसने भी यह दर्दनाक मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं और हर कोई परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया.

सपनों के साथ निकला था घर से

मृतक के भाई शिवम ने बताया कि बड़ा भाई दीपक अपनी पत्नी अनामिका के साथ इटावा जा रहा था. योजना थी कि बहादुरपुर स्थित ससुराल में रुककर रात की ट्रेन से आगरा जाना है, जहां उसे होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होना था. परिवार को उम्मीद थी कि यह परीक्षा उनके जीवन को नई दिशा देगी, लेकिन किस्मत ने बीच रास्ते में ही सब कुछ छीन लिया.

दीपक और अनामिका ने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था और दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे. उनकी डेढ़ माह की एक मासूम बेटी है, जो इस हादसे के समय ससुराल में थी. एक ही झटके में बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया. परिवार के लोग इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और बार-बार यही कह रहे हैं कि सरकारी नौकरी की चाहत में निकले दोनों अब कभी वापस नहीं आएंगे.

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की. शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके.

उवैस चौधरी
उवैस चौधरी

उवैस चौधरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 से अधिक वर्षों का अनुभव है. नेशनल न्यूज चैनल GNN में बतौर स्ट्रिंगर जिला संवाददाता के रूप में उन्होंने करियर की शुरुआत की. उसके बाद APN News, Hindi Khabar, One India.com , Bhaskar.com , Navbharat.com , Republic Bharat Channel, India Daily Live जैसे संस्थानों में रहे. उनकी वीडियो कंटेंट और डिजिटल कंटेंट पर अच्छी पकड़ है. क्राइम और राजनीति की खबरों में दिलचस्पी अधिक हैं.

करीब 7 वर्ष तक Bhaskar.com में काम करने के चलते डिजिटल खबरों की अच्छी जानकारी है. भास्कर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं. घूमने का शौक रखते हैं. कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है.  वर्तमान में Tv9 डिजिटल में बतौर जिला संवाददाता के रूप कार्यरत हैं.

Read More

google button

इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा… होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे दंपति की मौत, मासूम बच्ची से छिन गया माता-पिता का साया


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News