Sport : भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीनना हुआ मुश्किल, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: आईपीएल 2026 में बल्लेबाज काफी हद तक गेंदबाजों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. ज्यादातर मैचों में 200 से अधिक का स्कोर बन रहा है और तो और ये स्कोर चेज भी हो रहा है. मगर, बल्लेबाजों के आतंक के बीच कुछ गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे अधिक विकेट झटके हैं. लिस्ट में टॉप पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके सिर पर इस वक्त पर्पल कैप सजी हुई है. इतना ही नहीं अब इस खिलाड़ी से पर्पल कैप छीनना किसी के लिए भी आसान नहीं रहने वाला है.

भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी है पर्पल कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है. नतीजन, पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है. आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 16.37 के औसत से 24 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर ने 7.70 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. भुवी से पर्पल कैप छीनना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि वह मैच में विकेटचटकाऊ गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके और दूसरे नंबर के गेंदबाज में 3 विकेटों का फांसला आ चुका है.

दूसरे नंबर पर हैं कगिसो रबाडा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रबाडा ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 21.95 के औसत से 21 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.22 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 22.52 के औसत से 19 विकेट झटके हैं. वैसे तो सोमवार को CSK VS SRH मैच खेला जाना है. इस मैच में अंशुल कंबोज अगर 5 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह पर्पल कैप पर कब्जा जमा सकते हैं.

चौथे नंबर पर हैं जोफ्रा आर्चर

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस पेसर ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 23.52 के औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.09 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

पांचवें नंबर पर हैं आता है प्रिंस यादव का नाम

लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. प्रिंस ने इस सीजन खेले गए 12 मैचों की 12 पारियों में 24 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

रैंक गेंदबाज टीम मैच विकेट औसत इकोनॉमी
1 भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 24 16.37 7.70
2 कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 13 21 21.95 9.22
3 अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स 12 19 22.52 10.11
4 जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 12 17 23.52 9.09
5 प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 12 16 24.00 8.53

ये भी पढ़ें: अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग

भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीनना हुआ मुश्किल, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button