UP News: काशी में PM मोदी का सबसे बड़ा रोड शो, बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना – INA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का आज (बुधवार, 29 अप्रैल) दूसरा दिन है. आज सुबह उन्होंने अपने संसदीय में भव्य रोड शो किया. इस दौरान पीएम को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए. जगह-जगह पीएम का स्वागत किया गया. लोगों ने उनके काफिले पर फूल बरसाए. वहीं पीएम ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया.
पीएम का रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ.
पीएम ने की पूजा-अर्चना
इसके साथ ही पीएम मोदी वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लेते हुए उन्होंने गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की. पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया.
#WATCH | Varanasi | PM Narendra Modi holds a ‘Trishul-Damru’ after offering prayers at Shri Kashi Vishwanath temple pic.twitter.com/WZtRjWpJzl
— ANI (@ANI) April 29, 2026
त्रिशूल, डमरू और पारंपरिक स्टोल भेंट किया
पूजा करने के बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने पीएम का स्वागत किया और उन्हें त्रिशूल, डमरू और पारंपरिक स्टोल भेंट किया. प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया.जैसे ही वह मंदिर परिसर से बाहर निकले, भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए. वहीं पीएम ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन दिया. इसके साथ ही उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर मौजूद बच्चों से बातचीत की.
पीएम ने शेयर की तस्वीरें
पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा ‘हर हर महादेव !. काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला. यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की. मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली. उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो!.काशी की जनता को पुनः नमन’.
हर हर महादेव !
काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।
माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार pic.twitter.com/68GTnogoZW
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
पीएम को देखने उमड़ी भीड़
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर मौजूद बच्चों से बातचीत की. बीजेपीके मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के लोग पीएम की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी पूरे मार्ग में कतारों में खड़े रहे.उन्होंने बताया कि पीएम के स्वागत के लिए पूरे मार्ग में कई स्थान निर्धारित किए गए थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा ढोल व शंख बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को पार्टी नेता शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक बता रहे हैं.
काशी में PM मोदी का सबसे बड़ा रोड शो, बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


