Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, आज 8 रन बनाकर केएल राहुल निकल जाएंगे सबसे आगे #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्लेबाज जमकर छक्के-चौके लगा रहे हैं और लगभग हर मैच में ही ऑरेंज कैप का दावेदार भी बदल रहा है. आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप एक बार फिर अपने नाम करने का शानदार मौका है. जी हां, यदि केएल अरुण जेटली स्टेडियम में आज खेले जाने वाले मुकाबले में सिर्फ 8 रन बना लेते हैं, तो वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे निकल जाएंगे और ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे.
अभिषेक शर्मा के पास है फिलहाल ऑरेंज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 206.57 की स्ट्राइक रेट और 48.89 के औसत से 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. अभिषेक ने 32 छक्के और 41 चौके भी जड़े हैं.
केएल राहुल बन सकते हैं नंबर-1
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज मुकाबला होने वाला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में केएल राहुल 8 रन बनाते ही आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे. इसी के साथ ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लेंगे. केएल ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 185.83 की स्ट्राइक रेट और 54.13 के औसत से 433 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 42 चौके और 24 छक्के निकले हैं.
तीसरे नंबर पर हैं हेनरिक क्लासेन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन का नाम आता है. क्लासेन ने 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में 425 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनके बल्ले से 33 चौके और 19 छक्के लगाए हैं.
चौथे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में अपना लोहा मनवा रहे वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.64 की स्ट्राइक रेट और 40.40 के औसत से 404 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. वैभव 35 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं.
नंबर-5 पर हैं साईं सुदर्शन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर साई सुदर्शन का नाम आता है. गुजरात टाइटंस के इस सलामी बल्लेबाज ने 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 158.43 की स्ट्राइक रेट और 38.50 के औसत से 385 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 38 चौके और 18 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार से आज पर्पल कैप छीन लेगा 25 साल का ये गेंदबाज, सिर्फ एक विकेट लेकर करेगा ऐसा
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, आज 8 रन बनाकर केएल राहुल निकल जाएंगे सबसे आगे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









