UP News: सफर से पहले पढ़ लें यह खबर! गोरखपुर से आने-जाने वाली 24 ट्रेनों का बदला रूट, 8 जून तक कई ट्रेनें रद्द – INA

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी निर्माण कार्य की वजह से रेल प्रशासन में यातायात ब्लॉक लिया है, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. बांद्रा एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें विभिन्न तिथियां में निरस्त रहेंगी. जबकि 24 ट्रेनों को गोरखपुर की जगह बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा. फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 29 मई से 8 जून 2026 तक कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग का विस्तार किया गया है.

गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाले यात्रियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है.

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • 4 जून को चलने वाली ट्रेने नंबर 05057 गोरखपुर दिल्ली स्पेशल कैंसिल रहेगी.
  • 5 जून को चलने वाली ट्रेने नंबर 05058 दिल्ली गोरखपुर स्पेशल को निरस्त किया गया.
  • 29 मई और 5 जून को 05053 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल निरस्त रहेगी.
  • 30 मई और 6 जून को 05054 बांद्रा टर्मिनसगोरखपुर स्पेशल कैंसिल रहेगी.
  • 29 मई और 7 जून तक चलने वाली ट्रेन नंबर 55031/55032 गोरखपुरगोंडा सवारी गाड़ी पूरी तरह से निरस्त रहेगी.

20 स्टेशनों से संचालित होने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें गोरखपुर तक नहीं पहुंचेगी. यह ट्रेनें बीच के स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी.

गोरखपुर कैंट तक चलेगी ये ट्रेनें

  • 15104 बनारस गोरखपुर एक्सप्रेस.
  • 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस.
  • 19091 बांद्रा टर्मिनसगोरखपुर एक्सप्रेस.
  • 18629 रांची गोरखपुर एक्सप्रेस.

इसी प्रकार इन सभी ट्रेनों की वापसी सेवाएं भी गोरखपुर जंक्शन की बजाएं गोरखपुर कैंट से चलाई जायेंगी.

भटनी स्टेशन तक चलेंगी ये ट्रेनें

  • 13507 आसनसोल गोरखपुर एक्सप्रेस 29 में और 5 जून को भटनी तक जाएगी.
  • 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनसगोरखपुर एक्सप्रेस 3 जून को भटनी तक चलाई जाएगी.
    20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी भटनी स्टेशन तक बढ़ाया गया है.
  • कुछ ट्रेनें आनंद नगर मऊ और बलरामपुर तक सीमित रहेंगी.
  • 22921 बांद्रा टर्मिनसगोरखपुर एक्सप्रेस 31में को बलरामपुर तक जाएगी.
  • 11037 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 01027 दादरगोरखपुर स्पेशल मऊ तक ही चलाई जाएगी.
  • 15082 गोमती नगर गोरखपुर एक्सप्रेस आनंद नगर तक चलाई जाएगी.
  • नौतनवागोरखपुर डेमू ट्रेन नकहा जंगल तक चलाई जाएगी.

इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

  • 19409 साबरमती गोरखपुर एक्सप्रेस हाईवे तक चलाई जाएगी.
    वापसी में 19410 थावे से ही संचालित होगी.
  • 20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन भटनी स्टेशन तक किया जाएगा.
  • 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनसगोरखपुर एक्सप्रेस अब गोंडा तक चलाई जाएगी. वापसी में 11056 गोंडा स्टेशन से ही चलेंगी.
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी

प्रदीप कुमार तिवारी ने 2014 से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्होंने p7 न्यूज चैनल से करियर की शुरुवात की. प्रदीप कुमार तिवारी TV9 भारतवर्ष चैनल में आने से पहले Zee news में भी काम कर चुके हैं. प्रदीप को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. कई वर्षों से डिजिटल में रहने की वजह से डिजिटल कंटेंट पर पकड़ अच्छी है.

प्रदीप तिवारी पत्रकारिता के साथ-साथ एनीमेशन फील्ड में भी अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें ग्राफिक डिजाइनिंग के साथ साथ 2D और 3D एनीमेशन की जानकारी अच्छी है. प्रदीप ने लगभग 2 वर्ष तक प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है.

Read More

google button

सफर से पहले पढ़ लें यह खबर! गोरखपुर से आने-जाने वाली 24 ट्रेनों का बदला रूट, 8 जून तक कई ट्रेनें रद्द


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button