UP News: यूपी में भीषण गर्मी का कहर… 47 डिग्री पहुंचा तापमान, तीन दिन ‘लू’ का अलर्ट – INA

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सबसे ज्यादा तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग अतुल कुमार सिंह के अनुसार, निचले क्षोभ मंडल में चल रही गर्म पछुआ हवाएं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात का असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. यही कारण है कि अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और लू का दायरा भी तेजी से फैल रहा है.
इन जिलों में भीषण गर्मी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, जालौन, बरेली, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ समेत कई जिलों में लू के तीखे थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, बलिया, वाराणसी, बांदा और प्रयागराज में भी हालात कम गंभीर नहीं हैं. इन क्षेत्रों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है.
अगले तीन दिन अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 27 अप्रैल तक प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है, और कई स्थानों पर उष्ण रात्रि (Hot Night) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है. हालांकि, 27 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ेगी. इसके चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
लोगों से सावधानी बरतने की सलाह
राजधानी लखनऊ में भी 26 और 27 अप्रैल को लू के हालात बनने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदेश वासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. डॉ अर्चना सिंह ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. फिलहाल, पूरे प्रदेश की निगाहें 27 अप्रैल के बाद संभावित मौसम बदलाव पर टिकी हैं, जब तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
यूपी में भीषण गर्मी का कहर… 47 डिग्री पहुंचा तापमान, तीन दिन ‘लू’ का अलर्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




