Sport : वैभव, क्लासेन, ईशान, अभिषेक… आज ये 4 खिलाड़ी ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि जीतने वाली टीम आगे बढ़ेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इस मैच के दौरान ऑरेंज कैप की रेस में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है. जी हां, इस मैच में तो कई ऐसे खिलाड़ी है, जो ऑरेंज कैप पर आज कब्जा कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे 4 प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जो SRH VS RR मैच में ऑरेंज कैप पर अपना नाम लिख सकते हैं.

मौजूदा समय में साई सुदर्शन के पास है ऑरेंज कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर साई सुदर्शन का नाम आता है और ऑरेंज कैप उनके सिर पर सजी हुई है. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 46.57 के औसत और 157.86 की स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.

हेनरिक क्लासेन को बनाने होंगे 47 रन

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन काबिज हैं. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 159.47 की स्ट्राइक रेट और 50.50 के औसत से 606 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. अब अगर क्लासेन SRH VS RR के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच में आज 47 रन बना लेते हैं, तो वह साई सुदर्शन से आगे निकल जाएंगे और ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लेंगे.

वैभव सूर्यवंशी को बनाने होंगे 70 रन

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी आज SRH VS RR मैच में एक्शन में नजर आने वाले हैं. वह फिलहाल तो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 6वें स्थान पर काबिज हैं.15 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 14 मैच की 14 पारियों में 41.64 के औसत और 232.27 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. अब यदि वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप पर कब्जा करना चाहते हैं, तो उन्हें आज के मैच में हैदराबाद के खिलाफ 70 रन बनाने होंगे.

ईशान किशन को बनाने होंगे 84 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने IPL 2026 में अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 178.36 की स्ट्राइक रेट और 40.64 के औसत से 569 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. अब यदि ईशान को आज ऑरेंज कैप पर कब्जा करना है, तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ आज खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच में 83 रन बनाने होंगे.

अभिषेक शर्मा को बनाने होंगे 84 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 206.22 की स्ट्राइक रेट और 43.31 के औसत से 563 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. अब अगर अभिषेक SRH VS RR मैच में ऑरेंज कैप पर कब्जा करना चाहते हैं, तो उन्हें 90 रन बनाने होंगे. जी हां, वह ये बड़ी पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के पास दौड़कर पहुंचे विराट कोहली, WIFE के साथ ऐसे मनाया RCB के FINAL में पहुंचने का जश्न

वैभव, क्लासेन, ईशान, अभिषेक… आज ये 4 खिलाड़ी ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button