UP News: ‘साहब, दवा देख लो…’ बस इतनी सी थी बात, गाजीपुर जिला अस्पताल में तीमारदार को डंडों से पीटा – INA

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अस्पताल (महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय) में एक तीमारदार के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला बीच-बचाव करते हुए चिल्लाती रोती-बिलखती नजर आ रही है. हालांकि, इसके बावजूद अस्पताल के गार्ड्स और बाउंसर से मारना जारी रखा.
जानकारी के अनुसार, ताड़ीघाट के रहने वाले मनोज यादव की पांच वर्षीय बेटी के कान में चना चला गया था. शनिवार को वह जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनकी बेटी के कान से चना निकाल दिया और दवा लिख दी. हालांकि, मनोज दवा कैसे लेनी? इस बारे में पूछने के लिए डॉक्टर से मिलना चाह रहे थे. मनोज के दवा लेकर पहुंचने ही डॉक्टरों की शिफ्ट खत्म हो गई थी. वह चाय और नाश्ते में लग गए थे.
गाजीपुर जिला अस्पताल में बवाल
जब मनोज ने डॉक्टरों को दवा देखने के लिए कहा कि उसे थोड़ा से इंतजार करने के लिए कहा. इसी बीच इंतजार करने की बात पर बहस शुरू हो गई, जो कि देखते ही देखते ही हिंसक घटना में बदल गई. अस्पताल में विवाद की जानकारी होते ही सिक्योरिटी गार्ड और एक बाउंसर तुरंत मौके पर पहुंच गया. कहा जा रहा है कि आते ही गार्ड्स और बाउंसर ने मनोज को मारना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC बंद, नाराज यात्रियों ने ट्रैक पर बैठ किया हंगामा रोकी जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
मरीज के पिता पर डंडों से हमला
इस दौरान उसकी पत्नी बचाती नजर आई, लेकिन अस्पताल के गार्ड्स को उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया. एक से दो डंडे महिला को भी लग गई. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंसर और गार्ड्स मनोज पर डंडों से बेरहमी से मारते नजर आ रहे हैं. घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद मनोज ने आरोपी बाउंसर के खिलाफ कोतवाली को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
3 सदस्यीय समिति का गठन
इस पूरे मामले पर मेडिकल के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वीडियो में बाउंसर की गलत नजर आ रही है. मनोज पर एक डॉक्टर ने गाली-गलौज करने और बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल से शिकायत की है. प्रिंसिपल ने मामले जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो कि दो से तीन में अपनी रिपोर्ट सौपेगी. इसी के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अस्पताल में तीमारदार की पिटाई ने व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सभी लोग मामले गार्ड्स और बाउंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: इंदौर हनीट्रैप गैंग का खुलासा: जेल की दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का नेटवर्क, 9 आरोपी गिरफ्तार
‘साहब, दवा देख लो…’ बस इतनी सी थी बात, गाजीपुर जिला अस्पताल में तीमारदार को डंडों से पीटा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



