UP News: ‘साहब मेरे ऊपर जिन्न…’, उन्नाव में पुलिस का पट्टा देख उतर गया भूत, थाने में कर रहा था ड्रामा – INA

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस का नया अवतार सामने आया है, जहां थाने में एक युवक खुद में जिन्न होने का ड्रामा कर रहा था. उल्टी-सीधी हरकतें करते हुए अजीबो-गरीब आवाज निकाल रहा था. इस दौरान जैसे ही पुलिस ने पट्टा निकाला वैसे ही युवक बिल्कुल ठीक हो गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. हालांकि, TV9 भारतवर्ष इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

जानकारी के अनुसार, 1 मिनट 39 सेकंड का वायरल वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है. जमीन विवाद के चलते दो पक्षों को पुलिस बिहार थाने लेकर आई थी. इसी बीच थाने में बैठ एक युवक अजीब सी हरकतें करने लगा. पुलिस की ओर देखते हुए वह खुद के अंदर जिन्न होने की बात कहकर शौर मचाने लगा. शोरगुल सुन थाना प्रभारी राहुल सिंह युवक के पास पहुंचे. उनके आने पर युवक का ड्रामा जारी रहा. थाना प्रभारी ने जब युवक से पूछा कि जिन्न कहां है तो उसने कहा कि अभी बुला रहे हैं.

पट्टा देखते ही भाग गया जिन्न

फिर क्या था थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी से अपने कमरे में मौजूद पट्टा मंगवाते हैं. युवक को डराने के लिए थाना प्रभारी के पट्टा दिखाते ही वह बिल्कुल ठीक हो जाता है. जिन्न का ड्रामा एक मिनट से भी कम समय में खत्म हो जाता है. इसके बाद थाना प्रभारी युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए दो थप्पड़ जड़ देते हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस की इस कार्यशैली की लोग खूब अलोचना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर? नोएडा में मजदूरों के बाद अब मेड्स भी उतरीं सड़कों पर, की ये मांग

इस बात को लेकर था विवाद

वीडियो में जिन्न का ड्रामा करने वाले युवक की पहचान दुर्गागंज निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है. राजेश ने पंकज से जमीन खरीदने के लिए 10 हजार का बयाना दिया था. जमीन का सौदा तय हो गया था कि लेकिन जांच करने पर जमीन विवादित निकली. इस कारण राजेश ने जमीन खरीदने से इनकार कर दिया और बयाना वापस मांगा. इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद बात थाने तक पहुंच, जहां पंकज पुलिस के सामने ड्रामे करने लगा था.

कुमार मनीष
कुमार मनीष

मनीष सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है. इन्हें सामाजिक, धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी खबरों में अधिक दिलचस्पी है. इन्होंने सहारा समय के साथ अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की थी. उसके बाद इन्होंने कई अन्य चैनलों में काम किया. मनीष ने मिर्जापुर से अब तक चार लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव को कवर किया है .

डिजिटल मीडिया की बात करें तो इन्होंने नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था. वर्तमान में आप टीवी9 के साथ उन्नाव से जुड़े हैं.

मनीष सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएट लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है. यहीं से मास्टर ऑफ जर्निलजम की पढ़ाई भी पूरी की है.

Read More

google button

‘साहब मेरे ऊपर जिन्न…’, उन्नाव में पुलिस का पट्टा देख उतर गया भूत, थाने में कर रहा था ड्रामा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News