Sport : IPL 2026 में खेलने की इस खिलाड़ी को मिली सजा, 2 साल के लिए लग गया बैन #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का कारवां बेहद रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अबतक टूर्नामेंट में 21 मैच खेले जा चुके हैं, भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लीग एक बार फिर देश के सबसे चर्चित इवेंट में से एक बन गई है. हालांकि इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी को लेकर बुरी खबर सामने आई है क्योंकि उसे 2 साल के लिए बैन कर दिया गया है. आखिर पूरा मामला क्या है? इस लेख के जरिए आपको बताते हैं. 

इस खिलाड़ी पर लग गया बैन 

दरअसल, आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को पाकिस्तान सुपर लीग ने 2 साल के लिए बैन कर दिया है. इस साल केकेआर के साथ जुडने से पहले मुजारबानी का इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार था. लेकिन अचानक भारतीय फ्रेंचाईजी की ओर से ऑफर मिलने के बाद उन्होंने पीएसएल छोड़ने का फैसला कर दिया था.

ऐसा होने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी ने कहा था कि वह इस तरह पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन लेंगे. आज यानि 14 अप्रैल को आई खबर के अनुसार जिम्बाब्वे के गेंदबाज को पीएसएल से 2 सालों के लिए बैन कर दिया गया है. पीसीबी ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा कि “स्पष्ट प्रस्ताव और आवश्यक शर्तों की स्पष्ट स्वीकृति के बावजूद, खिलाड़ी ने इन दायित्वों की अनदेखी करते हुए एक परस्पर विरोधी समझौते को चुना”. 

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस साल श्रीलंका के दासुन शानका और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेन्सर जॉनसन भी पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में शामिल हुए. अब इन दोनों पर कोई एक्शन होने की खबर नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें – प्रफुल्ल हिंगे की रातों-रात बढ़ी पॉपुलैरिटी, कुछ ही घंटों में बढ़ गए 30 गुना फॉलोवर्स, बन गए इंस्टाग्राम स्टार

मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट हैं ब्लेसिंग मुजारबानी 

गौरतलब है कि ब्लेसिंग मुजारबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना था. ऑक्शन के बाद भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के विरोध के चलते बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का आदेश जारी किया था. ऐसे में फ्रेंचाईजी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज से संपर्क किया और अपने खेमे में शामिल कर लिया.

ब्लेसिंग ने मौजूदा सीजन में 2 मैच खेल चुके हैं, सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 41 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुजरबानी बिना कोई मैच खेले आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले लकी खिलाड़ियों में से एक हैं. दरअसल, पिछले साल उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. 

ब्लेसिंग मुजारबानी का करियर 

ब्लेसिंग मुजारबानी के करियर की बात करें तो उन्होंने अबतक 18 टेस्ट खेले हैं जिसमें 67 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है. वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 57 मैच खेलते हुए 70 विकेट अपने खाते में जोड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल में 89 मैच में 106 सफलताएं हासिल की, ब्लेसिंग को ओवरऑल 139 टी20 मैचों का अनुभव है. जिसमें उन्होंने 159 विकेट लिए हैं, ब्लेसिंग को 6’8 इंच लंबाई होने के कारण पिच से अतिरिक्त उछाल मिलता है जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करता है. इसके अलावा गति में विविधता उनका सबसे बड़ा हथियार है. 

यह भी पढ़ें – ऐसा लगा ट्रॉफी ही जीत ली! वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर वायरल हुआ काव्या मारन का ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रहा वायरल

IPL 2026 में खेलने की इस खिलाड़ी को मिली सजा, 2 साल के लिए लग गया बैन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button