UP News: पत्नी का फिट रहना पति को नहीं था पसंद, जिम से लौटी तो कर दी हत्या; 7 घंटे शव के पास बैठा रहा – INA

UP Crime News: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति के अपनी पत्नी का फिट रहना पसंद नहीं आया और जिम से लौटते की लाहे के राड से वारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी है. वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी पति करीब 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना जिले के कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक, स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह जिम जाती थी. बताया जाता है कि पूनम के जिम जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. गुरुवार सुबह जब पूनम जिम से घर लौटी, तो दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शोभित ने शटर खोलने वाले लोहे के भारी हैंडल से पूनम के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से पूनम की मौके पर ही मौत हो गई.

7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी पति

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार होने के बजाए घर में ही मौजूद रहा और करीब सात घंटे तक पत्नी के शव के पास बैठा रहा. इस दौरान दोपहर में उसकी मासूम बेटी स्कूल से घर लौटी और मां के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उसे बहलाकर दूसरे कमरे में भेज दिया. शाम होते ही शोभित ने खुद पत्नी के घायल होने की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी.

ऐसे खुला राज

आरोपी ने पत्नी के घायल होने की सूचना लेकर मामले को हादसा बताने की कोशिश की, जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो बेड पर महिला का शव पड़ा मिला, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. पुलिस ने तुरंत शोभित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मृतका के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए. मृतका के भाई ने दावा किया कि यह सिर्फ जिम जाने का विवाद नहीं था, बल्कि उसे लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. उसने आरोप लगाया कि पहले भी बहन को मारने की कोशिश की गई थी. उसे कांच का पाउडर खिलाकर मारने की कोशिश की गई थी, जिससे उसकी जीभ और गाल कट गए थे.

परिजनों का दावा है कि शोभित के साथ उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी इस साजिश में शामिल थे. भाई ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बहन को इंसाफ मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. वहीं एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें – हाथों में थी वरमाला, तभी सहेली ने कुछ फुसफुसाया, दुल्हन ने तोड़ी शादी

शारिक सिद्दिकी
शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

google button

पत्नी का फिट रहना पति को नहीं था पसंद, जिम से लौटी तो कर दी हत्या; 7 घंटे शव के पास बैठा रहा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News