Sport : PBKS vs RCB: विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दिया 223 का लक्ष्य #INA

PBKS vs RCB : धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए हैं. टीम के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए. अब जीत के लिए पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में 223 रन बनाने होंगे.
आरसीबी की धमाकेदार रही शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के लिए जैकब बेथेल और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने के लिए आए हैं. आरसीबी को जैकब बेथेल के रूप में पहला झटका लगा है. वो 7 बॉल में 11 रन बनाकर हरप्रीत बरार का शिकार बने. इसके बाद क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल आए और उन्होंने विराट के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया, जिसकी बदौलत आरसीबी ने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए.
5⃣0⃣-run partnership 🆙
Virat Kohli 🤝 Devdutt Padikkal #RCB 82/1 after 7 overs.
Updates ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB pic.twitter.com/glhpq6UZsp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
विराट कोहली ने ठोका अर्धशतक
आरसीबी को दूसरा झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा. वो वो 25 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 45 रन बनाकर हरप्रीत बरार का शिकार बने. इसके बाद विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. विराट कोहली ने 31 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. उन्होंने टीम के लिए 37 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 58 रनों की पारी खेली. उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया.
Just another day at the office 🤷♂️
Virat Kohli’s 4⃣th FIFTY of the season 👏
Updates ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB | @imVkohli pic.twitter.com/iycL8xpHpF
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
वेंकटेश अय्यर ने लगाई हाफ सेंचुरी
आरसीबी के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने भी अर्धशतक ठोका. अय्यर ने 29 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा. उन्होंने इस मैच में 40 बॉल में 8 चौके और 4 छक्कों के साथ 73 रनों की नाबाद पारी खेली. टीम के लिए टिम डेविड ने 12 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 28 रनों को योगदान दिया. पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बराड़ ने 2 और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया.
A maiden fifty in red and gold ❤️
Venkatesh Iyer is putting on a show in Dharamshala 👌
Updates ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB pic.twitter.com/OH6VQKjmYB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.
ये भी पढ़ें : क्रिस गेल और शॉन मार्श को पछाड़ इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज
PBKS vs RCB: विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दिया 223 का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









