Sport : श्रेयस अय्यर के नाम IPL 2026 में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, एमएस धोनी और बाबर आजम भी लिस्ट में मौजूद #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज 61वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ ही कप्तान अय्यर पाकिस्तान के बाबर आजम और भारत के महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हैं. ये कौन सा रिकॉर्ड है, आइए इसके बारे में विस्तार से जाते हैं.

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 61वें मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ 20 ओवर में 222 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 प्लस का स्कोर बनवाने वाले कप्तान बन गए हैं. अय्यर की कप्तानी में उनकी टीम के खिलाफ 200 प्लस का स्कोर 31 बार बना है. 

इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर हैं. बतौर कप्तान उनके सामने 29 बार 200 प्लस का स्कोर बना है. उनके बाद तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर बनवाने वाले कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम है. उनके खिलाफ ये कारनामा 28 बार हुआ है. बतौर कप्तान बाबर आजम की टीम के खिलाफ 21 बार 200 प्लस का स्कोर बना है, जबकि ऋषभ पंत बतौर कप्तान 200 प्लस का स्कोर सबसे ज्यादा बार बनवाने वाले कप्तानों में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

किसी कप्तान के अंडर सबसे ज़्यादा 200 से ज़्यादा रन (पुरुष T20)

31 – श्रेयस अय्यर
29 – फाफ डू प्लेसिस
28 – एमएस धोनी
21 – बाबर आज़म
20 – ऋषभ पंत

कैसा रहा है मैच का हाल

धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 61वें मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए हैं. अब पंजाब किंग्स की टीम 6 ओवर में 45 रन बना चुकी है, जबकि टीम ने 3 बड़े विकेट भी खो दिए हैं.

ये भी पढ़ें : PBKS vs RCB: विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दिया 223 का लक्ष्य

श्रेयस अय्यर के नाम IPL 2026 में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, एमएस धोनी और बाबर आजम भी लिस्ट में मौजूद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button