UP News: 5 लाख रुपए में सुपारी देकर कराई गई थी लखनऊ में प्रापर्टी डीलर की हत्या… कैसे खुला राज? दो आरोपी अरेस्ट – INA

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या मामले का पुलिस और एसटीएफ ने खुलासा किया है. संयुक्त कार्रवाई में हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते 5 लाख रुपए में सुपारी देकर संदीप सिंह की हत्या कराई गई थी.

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ निवासी दिनेश कुमार यादव और अंबेडकर नगर निवासी मुकररबीं उर्फ मुबीन शामिल हैं. संदीप सिंह की हत्या के संबंध में थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज किया गया था और मामले की जांच एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम कर रही थी.

क्यों की गई थी संदीप की हत्या, क्या था विवाद?

पुलिस जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मुबीन साल 2016 में दिनेश कुमार यादव की गाड़ी चलाता था. दिनेश यादव और संदीप सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो बाद में गहरी दुश्मनी में बदल गया.

इसी रंजिश के चलते संदीप सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई. हत्या को अंजाम देने के लिए दो शूटरों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. दिनेश कुमार यादव ने शूटरों को 27 मई को वारदात को अंजाम देने को कहा था. घटना के दिन शूटरों ने फोन कर दिनेश को संदीप सिंह की हत्या किए जाने की जानकारी दी थी.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

एसटीएफ को 21 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजीआई हत्याकांड से जुड़ा एक आरोपी डालोना अंडरपास के नीचे सर्विस लेन पर आने वाला है. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकररबीं उर्फ मुबीन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया और मुख्य साजिशकर्ता के रूप में दिनेश कुमार यादव का नाम सामने आया.

इसके बाद एसटीएफ ने दिनेश कुमार यादव को पूछताछ के लिए लखनऊ मुख्यालय बुलाया. पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस अब हत्या में शामिल अन्य आरोपियों और शूटरों की तलाश में जुटी हुई है.

सफी अहमद
सफी अहमद

google button

5 लाख रुपए में सुपारी देकर कराई गई थी लखनऊ में प्रापर्टी डीलर की हत्या… कैसे खुला राज? दो आरोपी अरेस्ट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button