Sport : IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में बड़ा हादसा, स्टेडियम से निकलते ही लगी आग #INA

Gujarat Titans bus: आईपीएल 2026 की उपवेजिता गुजरात टाइटंस की टीम बस में आग लग गई, जब आग लगी खिलाड़ी बस में ही मौजूद थे. इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया और सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीरों में बस में आग के बाद का धुंआ साफ देखा जा सकता है. ये पूरी घटना आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद हुई है. इस घटना में जान-माल की कोई भी हानि होने की खबर नहीं आई है.
दरअसल, बीते रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से 12 बॉल शेष रहते हुए हरा दिया और लगातार दूसरी बार चैंपयिन बन गई.
गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग
गुजरात टाइटंस की टीम के पास भी मौका था कि वो दूसरी बार चैंपियन बन सके लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इसके बाद उसकी टीम बस में आग लगने का मामला सामने आया है. इस फाइनल में मिली हार के बाद जब टीम स्टेडियम से होटल के लिए निकल रही थी. उसी वक्त गुजरात टाइटंस की बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे गाड़ी से आग निकलने लगी.
🚨 MASSIVE SCARE FOR GUJARAT TITANS! 😳🔥
After the IPL Final defeat against RCB, the Gujarat Titans team bus reportedly suffered a sudden short circuit while traveling from Narendra Modi Stadium, causing flames . emerge from the vehicle. 😨
Thankfully, all players, coaches,… pic.twitter.com/s98SWC43ee
— Faruk (@uf2151593) June 1, 2026
गुजरात टाइटंस के सभी खिलाड़ी सुरक्षित
इसके बाद खिलाड़ियों के बस से बाहर निकाल लिया गया. सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया गया. किसी के घायल होने की खबर नहीं है और सभी सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं. लेकिन ये पूरा मंजर खिलाड़ियों के लिए डरा देने वाला है. पहले फाइनल में मिली हार और फिर उसके बाद ये घटना खिलाड़ियों को परेशान कर देने वाली है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बस में आग लगने के 1 घंटे बाद तक खिलाड़ी वहीं फंसे रहे. उनको तकरीबन एक से दो घंटे के इंतजार करने के बाद दूसरी बस से होटल लाया गया. गुजरात टाइटंस की टीम पिछले कुछ समय से लगातार यात्रा कर रही है. उसे क्वलीफायर 1 खेलने धर्मशाला जाना पड़ा था. इसके बाद क्वालीफायर 2 खेलने के लिए चडीगढ़, अंत में उन्हें फाइनल खेलने के लिए अहमदाबाद आना पड़ा.
Ahmedabad, Gujarat: Gujarat Titans team arrives in Ahmedabad for the IPL final clash against Royal Challengers Bengaluru tomorrow. pic.twitter.com/ohfNISuNfi
— . (@ians_india) May 30, 2026
फाइनल में नहीं चले गुजरात के बल्लेबाज
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस पूरी तरह से आरसीबी के सामने कम साबित हुई. इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए जीटी की टीम सिर्फ 155 रन बना पाई. टीम के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन फ्लोप साबित हुए. वहीं आरसीबी ने विराट कोहली की 75 रनों की आतिशी पारी की बदौलत खिताबी मुकाबले को 12 बॉल बाकी रहते हुए 5 विकेट से जीत लिया.
Postcards from a night . remember 🖼️
Sleep well, #RCB fans 😴❤️
MATCH HIGHLIGHTS ▶️ https://t.co/lc1ATINRdj #TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/lRvOBNcDCT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
इस मुकाबले में शुभमन गिल 10 और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर चलते बने. वहीं जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस तीन बड़े बल्लेबाजों के ऊपर ही गुजरात टाइटंस का बैटिंग ऑर्डर डिपेंड करता था लेकिन इनके नहीं चलते से टीम की बैटिंग कोलेप्स हो गई और टीम का ट्रॉफी गंवानी पड़ गई.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने फाइनल में इतिहास रच बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, धमाकेदार पारी खेल इन 3 अवॉर्ड पर किया कब्जा
IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में बड़ा हादसा, स्टेडियम से निकलते ही लगी आग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









