Sport : शुभमन गिल से भिड़े विराट कोहली, IPL 2026 फाइनल में जमकर हुआ ड्रामा, जानिए क्या थी विवाद की जड़ #INA

IPL 2026 : गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार चैंपियन का ताज अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. लेकिन उन्होंने इस मैच में गुजरात के खिलाड़ियों के कई बार तीखी बातचीत भी की. आरसीबी के रन चेज के दौरान विराट शॉर्ट मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे साई सुदर्शन से लगातार बहस करते हुए नजर आए. 

वहीं उसके बाद विराट कोहली गुजरात टाइसंट के कप्तान शुभमन गिल के साथ तीखी बहस करते हुए नजर आए. इन दोनों की इस हीटेड आर्गुमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में मैदान पर जमकर ड्रामा होते हुए देखा जा सकता है. तो आइए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है. 

विराट और गिल के बीच हुई तीखी बहस 

दरअसल, ये घटना आरसीबी की पारी के 16वें ओवर की अंतिम बॉल की है. विराट कोहली जब 63 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब अरशद खान की बॉल पर उन्होंने शॉट लगाया. बॉल हवा में गई और जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने आगे की और डाइव लगाते हुए एक लो कैच ले लिया. इसके बाद गुजरात के खिलाड़ियों ने उनके आउट होने का जश्न मनाया और मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. 

जब विराट कोहली मैदान से बाहर जाने लगे तो थर्ड अंपायर से उस कैच को चेक करने के लिए कहा गया कि कैच सही पकड़ा है या नहीं. जब मामला थर्ड अंपायर पर पहुंचा तो गिल के हाथ में बॉल आने से पहले मैदान को छू चुकी थी. ऐसे में थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया और उनकी पारी जारी रही.

इस सब के बीच विराट कोहली शुभमन गिल से भिड़ गए. विराट उनको स्क्रीन दिखाकर कह रहे थे कि देखों बॉल जमीन पर लगी है. ये तुमको पता नहीं चला था क्या, तुम इस तरह से विकेट लेना चाहते हो. ऐसे में गिल और विराट के बीच मैदान पर जमकर बहस होती हुई नजर आई. हालांकि जब आरसीबी ने मैच जीत लिया तो गिल और विराट हाथ मिलाते हुए नजर आएं.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवॉर्ड, जानें मनीष पांडे से लेकर मोहम्मद सिराज के हाथ लगे कितने पैसे

विराट ने नॉट आउट होने पर मनाया जश्न

विराट कोहली अंपायर का फैसला मनाकर खुद को आउट मानकर मैदान से बाहर जाने के लिए चल पड़े थे. अगर मामला थर्ड अंपायर के पास नहीं जाता तो शायद वो दोबारा क्रीज पर मौजूद रहकर 75 रनों की पारी नहीं खेल पाते. ऐसे में विराट को इस बात का गुस्सा था. वहीं शुभमन गिल को कैच लेने में पता नहीं चला होगा कि बॉल जमीन पर टकरा चुकी है. इसके बाद नॉट आउट घोषित करने पर उन्होंने मुक्का मारकर जश्न मनाया.

इस मुकाबले में विराट कोहली ने 43 रनों की पारी में 75 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के भी इस मैच में निकले. कोहली की पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 5 विकेट बाकी रहते हुए हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें : ‘हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी…’ फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल

शुभमन गिल से भिड़े विराट कोहली, IPL 2026 फाइनल में जमकर हुआ ड्रामा, जानिए क्या थी विवाद की जड़





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button