UP News: रूठकर ऐसे गई बीवी, मनाने पर भी ना आई… सदमे में पति ने लगा लिया फंदा, 6 महीने पहले हुई थी शादी – INA

रूठकर ऐसे गई बीवी, मनाने पर भी ना आई… सदमे में पति ने लगा लिया फंदा, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक राजमिस्त्री ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही मझोला पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी महज 6 महीने पहले हुई थी. लेकिन पत्नी के मायके चले जाने और वापस न आने के कारण वह गहरे तनाव (डिप्रेशन) में था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है.

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम बोर्ड के आधार पर कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में 26 वर्षीय राजमिस्त्री अनेक पाल अपने पिता भूरे के साथ रहता था. अनेक पाल की शादी 6 महीने पूर्व रामपुर जनपद के टांडा की रहने वाली मधु के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी.

विवाह के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी. पिता के शिकायत अनुसार, अनेक पाल लगातार अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके न आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा. शुक्रवार की देर रात युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कमरे में फांसी लगा ली. सुबह जब पिता ने बेटे को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला था. अनहोनी की आशंका होने पर पिता ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा तोड़ा, तो अंदर बेटे का शव फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

ये भी पढ़ें: बड़े भैया को दुल्हन पक्ष ने नहीं दिया भाव तो चिढ़ गया दूल्हा, मचाया ऐसा हंगामा शादी करके भी रह गया कुंवारा, जानें कैसे

‘क्या इसी दिन के लिए बेटे की शादी करवाई थी’

जवान बेटे की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा है. मृतक के पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के पिता रो-रो कर हर बार एक ही बात कह रहे हैं- क्या इसी दिन के लिए मैंने अपने बेटे की शादी कराई थी? पत्नी की नाराजगी के चलते पति के द्वारा उठाए गए इस कदम से हर कोई हैरान है. रिश्तेदार सहित इलाके के रहने वाले लोगों की आंखें नम हैं. पति पत्नी के बीच हुई विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

​परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है. हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रूठकर ऐसे गई बीवी, मनाने पर भी ना आई… सदमे में पति ने लगा लिया फंदा, 6 महीने पहले हुई थी शादी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button