UP News: प्रयागराज में 13 लाख की चोरी का खुलासा… तीन आरोपी गिरफ्तार, महंगे शौक ने बनाया चोर – INA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुई 13 लाख की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया हैं. इस मामले में सिटी जोन की पुलिस ने तीन शातिर चोरों को भी किया गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार किए गए चोर महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे. चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया था और घर से सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे.

कोतवाली थाना पुलिस और एसओजी ने ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं जो अपने जरूरत को पूरा करने और महंगे शौक के लिए चोरी की वारदात अंजाम देते थे. पुलिस ने शातिर चोर बब्लू उर्फ नसीर, फिरोज अहमद और साहे आलम उर्फ मोहम्मद शाहिल को गिरफ्तार किया हैं.

पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

अभियुक्तों ने चोरी के रुपए से 22 हजार में पुरानी बाइक और एंड्राइड मोबाइल फोन भी खरीदा था. अभियुक्त साहे आलम उर्फ मोहम्मद शाहिल वादी मुकदमा के घर से कुछ दूरी पर रहता है.उसे परिवार के बाहर जाने और घर बंद होने की जानकारी थी. इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर साथियों के साथ 4 अप्रैल को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण और 2 लाख 89 हजार रुपए नगद बरामद किया हैं. चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 11 लख रुपए बताई जा रही है. चोरी के पैसों से खरीदी गई एक बाइक ,घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक और दो ई रिक्शा भी बरामद भी किया गया हैं.

पीड़ित ने दर्ज कराई थी एफआईआर

थाना कोतवाली में मोहित्सिम गंज के उमेश द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज कराई थी. उमेश द्विवेदी 3 अप्रैल को लखनऊ चले गए थे. 4 अप्रैल को शातिर चोरों ने बंद घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था.

डीसीपी के मुताबिक अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी थानों में हिस्ट्री शीट भी खोली जाएगी. अभियुक्तों की अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को कुर्क भी किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

मनीष वर्मा
मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

google button

प्रयागराज में 13 लाख की चोरी का खुलासा… तीन आरोपी गिरफ्तार, महंगे शौक ने बनाया चोर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News