UP News: टोल तो होगा, मगर नहीं कटेगी जेब… बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा? – INA

टोल तो होगा, मगर नहीं कटेगी जेब… बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आगामी 14 अप्रैल को होने जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से न केवल दिल्ली से उत्तराखंड की दूरी कम होगी, बल्कि खजूरी पुश्ता पर लगने वाले भीषण जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी. इसी बीच, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्थानीय लोगों को एक बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि सर्विस रोड का इस्तेमाल करने वालों से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा.

एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ ही लोनी बॉर्डर पर एक विशाल टोल प्लाजा बनाया गया है. उद्घाटन के बाद जैसे ही यहां टोल वसूली शुरू होगी, स्थानीय निवासियों को इस बात का डर सता रहा था कि अपनी ही कॉलोनी या पास के बाजार (जैसे करावल नगर) जाने के लिए उन्हें भारी-भरकम टोल चुकाना पड़ेगा. सबापुर गांव और आसपास के इलाकों के लोगों को फिलहाल करावल नगर पहुंचने के लिए बॉर्डर पर सर्विस लेन से यू-टर्न लेना पड़ता है. लोगों को अंदेशा था कि NHAI इस सर्विस रोड पर भी अपनी नजरें गड़ाए हुए है.

विरोध की सुगबुगाहट और NHAI का स्पष्टीकरण

टोल की चिंता इतनी गहरी थी कि स्थानीय संगठनों और निवासियों ने विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तक तैयार कर ली थी. हालांकि, किसी भी विवाद से पहले ही NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने स्थिति साफ कर दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड पूरी तरह टोल-फ्री रहेगी. टोल केवल उन वाहन चालकों से लिया जाएगा जो मुख्य हाईवे का उपयोग कर लंबी दूरी की यात्रा करेंगे.

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने में 8 दिन बाकी देखें टोल से लेकर रूट मैप की पूरी डिटेल

नगर निगम टोल बूथ को हटाने की मांग

सर्विस रोड पर राहत मिलने के बाद अब स्थानीय लोगों ने एक नई मांग उठाई है. लोनी से दिल्ली की ओर जाते समय करावल नगर के पास पहले से ही दिल्ली नगर निगम (MCD) का एक टोल बूथ मौजूद है. आरडब्ल्यूए (RWA) और ग्रामीणों का कहना है कि जब एक्सप्रेसवे का अपना सिस्टम चालू हो रहा है, तो इस पुराने बूथ को यहाँ से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए ताकि स्थानीय यातायात और सुगम हो सके.

विकास की नई उड़ान है ये एक्सप्रेसवे

इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. सबापुर गांव के सुनील चौधरी और करावल नगर पश्चिम RWA के अध्यक्ष डॉ. डीएस पुंडीर ने NHAI के इस फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि सर्विस लेन को टोल-फ्री रखना एक सराहनीय कदम है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.

टोल तो होगा, मगर नहीं कटेगी जेब… बिना पैसे दिए कौन इस्तेमाल कर सकेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button