Sport : RCB ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, पंजाब किंग्स को हराकर टॉप-4 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, रसिख ने बेखेरा गेंद से जलवा #INA

PBKS vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स को 85 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपने जगह पक्की कर ली है. आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली RCB पहली टीम बन गई है. इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही आरसीबी आधिकारिक तौर पर टॉप – 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. ये पंजाब किग्स की लगातार छठी हार है, इसके साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की राह और कठिन हो गई है.

इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन बनाए. पंजाब किंग्स की टीम इस टारगेट का पीछे करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 199 रन बना पाई और 23 रनों से मैच हार गई. इस हार से पंजाब किंग्स के फैंस जहां निराश हैं तो वहीं आरसीबी के फैंस खुशी के झूम उठे हैं.

निराशाजनक रही पंजाब किंग्स की शुरुआत

पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने प्रियांश आर्य और प्रभवसिमरन सिंह आए हैं. टीम को पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने पहला झटका दिया. उन्होंने प्रियांश आर्य को 0 पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद भुवी ने पंजाब किंग्स को दूसरा झटका प्रभसिमरन सिंह (2) रन बनाकर आउट हो गए. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें रसिख सलाम ने पवेलियन की राह दिखाई.

इसके बाद कूपर कोलनी भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 22 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 37 रनों की पारी खेली. कोलनी रोमारियो शेफर्ड की बॉल पर जैकब बेथेल को कैच थमा बैठे. इसके बाद सूर्यांश शेडगे 22 बॉल में 35 और मार्कस स्टोइनिस 25 बॉल में 37 रन बनाकर आउट हुए. 

शशांक सिंह ने लगाया अर्धशतक

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन शशांक सिंह ने बनाए. उन्होंने 26 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 56 रन बनाकर रसिख सलाम की बॉल पर विराट कोहली को कैच देकर आउट हुए. वहीं टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 14 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 और रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि जोस हेजलवुड, रोमारियो शेफर्ड और सूयश शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

कोहली और अय्यर ने ठोके अर्धशतक

इससे पहले आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर ने 40 बॉल में 8 चौके और 4 छक्कों के साथ 73 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने 37 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 58 रनों की पारी खेली. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 25 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 45 रन बनाए. वहीं  टिम डेविड ने 12 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 28 रनों को योगदान दिया. पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बराड़ ने 2 और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया.

ये भी पढ़ें : PBKS vs RCB: विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दिया 223 का लक्ष्य

RCB ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, पंजाब किंग्स को हराकर टॉप-4 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, रसिख ने बेखेरा गेंद से जलवा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button