Sport : 'हम पावरप्ले में मैच…, लगातार 6 हार के बाद टूटे श्रेयस अय्यर, जानिए किन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार #INA

Shreyas Iyer statement : पंजाब किंग्स को आरसीबी के हाथों आज आईपीएल 2026 के 61वें मैच में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ये पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में लगातार छठवीं हार है. इस हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पूरी तरह से टूट चुके हैं. उन्होंने हार के बाद क्या कहा है? और किसे इस हार का जिम्मेदार बताया है. आइए इस बारे में जातने हैं.
हार पर क्या बोले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘उन्होंने शानदार शुरुआत की और फिर पावरप्ले के ठीक बाद बॉलर्स को परेशान करना शुरू कर दिया. मुझे लगता है कि 222 तक पहुंचना एक काबिले तारीफ परफॉर्मेंस थी और हम बॉलिंग में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन हां मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में हार गए’.
Shreyas Iyer said, “I always approach with a strong attitude and I am not someone who doesn’t dwell too much on the past. This is over, this is the past and I always look towards the light at the end of the tunnel”. pic.twitter.com/NAKn5xaPDU
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 17, 2026
अय्यर ने आगे कहा कि, ‘हम तीन विकेट खो चुके थे और हमारे ज्यादातर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए. वे हमें पावरप्ले में जो शुरुआत देते थे, जाहिर है इस बार हम वैसा नहीं कर पाए और मैं भी आकर जल्दी आउट हो गया. सच में निराश करने वाला लेकिन शशांक और स्टोइनिस, कुछ और लोगों का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ था. मुझे लगता है कि हम लगभग 10 रन प्रति ओवर के साथ वहां थे, लेकिन हां, पीछे रह गए’.
🚨SHREYAS IYER ON CONSECUTIVE 6 LOSSES🚨
Shreyas Iyer said 🗣️
– “I’m always positive irrespective of the results. It doesn’t dictate how my personality is and I always approach it with a strong attitude.
– I’m not someone who dwells too much in the past. This is over, this… pic.twitter.com/ppotph0fHG
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 17, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं नतीजों के बावजूद हमेशा पॉजिटिव रहता हूं. इससे यह तय नहीं होता कि मेरी पर्सनैलिटी कैसी है और मैं हमेशा मजबूत नजरिए के साथ आगे बढ़ता हूं. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो पास्ट में बहुत ज्यादा सोचता हो. यह खत्म हो गया यह चला गया. कल फिर मैं सनराइज देखने जा रहा हूं और टनल के आखिर में हमेशा रोशनी होती है’.
Top 4⃣ calling 📞@RCBTweets rejoice in the picturesque Dharamshala with a 2⃣3⃣-run win . secure a playoffs spot ❤️👏
Scorecard ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB pic.twitter.com/IZl781WaWx
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन बनाए. पंजाब किंग्स की टीम इस टारगेट का पीछे करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 199 रन बना पाई और 23 रनों से मैच हार गई. इस मैच में अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें : RCB ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, पंजाब किंग्स को हराकर टॉप-4 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, रसिख ने बेखेरा गेंद से जलवा
'हम पावरप्ले में मैच…, लगातार 6 हार के बाद टूटे श्रेयस अय्यर, जानिए किन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









