UP News: UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर – INA

Moradabad Road Accident: मुरादाबाद में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप का कहर देखने को मिला है. यहां बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े पकौड़ी के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान ठेले के पास खेल रहे कई बच्चे उसकी चपेट में आ गए. हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों में एक महिला भी शामिल है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पुलिस ने वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है.
पकौड़ी के ठेले में मारी जोरदार टक्कर
यह दर्दनाक हादसा मुंढापांडे थाना क्षेत्र के मुड़िया भाईपुर गांव में हुआ. मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप दूसरी दिशा से आ रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े पकौड़ी के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी. ठेले के पास उस समय कुछ बच्चे खेल रहे थे. बोलेरो की चपेट में आने से कई बच्चे घायल हो गए.
ये भी पढ़ें- लखनऊ के लिए खूनी अक्टूबर! कारोबारी शिवा की मौत से ट्रिपल मर्डर तक, इन हत्याकांडों ने दहला दी UP की राजधानी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार शुरू हो गई. ग्रामीण तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी.
2 बच्चों की मौत, घायलों का TMU में इलाज
हादसे की सूचना मिलते ही मुंढापांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस हादसे में अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं. उनके अलावा एक महिला को भी चोटें आई हैं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. महिला समेत कुछ घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि दो बच्चियों का भी उपचार किया जा रहा है. दो मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक का माहौल है.
हादसे को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा
स्थानीय ग्रामीण अरविंद यादव ने बताया कि हादसा ग्राम पंचायत मुंडिया भाईपुर के पोस्ट सखड़ा खास क्षेत्र में हुआ है. बोलेरो पिकअप ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है. घटना के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. उनका कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई दूसरा व्यक्ति इस तरह की गलती न करे. ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.
पुलिस ने बोलेरो और चालक को हिरासत में लिया
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुड़िया भाईपुर गांव में दूसरी दिशा से आ रही बोलेरो सड़क किनारे खड़े ठेले से टकरा गई थी. इस दौरान पास में खेल रहे बच्चे वाहन की चपेट में आ गए. हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है.
UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,