UP News: UP में अब रविवार को भी होगी जमीन की रजिस्ट्री, अलग से नहीं लेनी होगी छुट्टी; इन 9 शहरों में शुरू हुई सुविधा – INA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अब संपत्ति रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को कामकाजी दिनों में छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राज्य सरकार ने व्यस्त जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 9 प्रमुख शहरों में रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खोलने का फैसला किया है. यह नई व्यवस्था 19 अप्रैल 2026 से लागू हो गई है.
किन शहरों में मिलेगी सुविधा?
नई व्यवस्था के तहत लखनऊ, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर और वाराणसी में हर रविवार को प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी. जहां एक से अधिक उप-निबंधक कार्यालय हैं, वहां रोस्टर सिस्टम लागू किया गया है, ताकि हर रविवार को कम से कम एक कार्यालय खुला रहे.
पहले दिन सीमित रहा काम
रविवार को इस नई व्यवस्था के तहत कई शहरों में रजिस्ट्री कार्य शुरू भी हो गया. हालांकि, जागरूकता की कमी और कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते पहले दिन बैनामों की संख्या सीमित रही. मेरठ में पहले रविवार को कुल 27 बैनामे दर्ज किए गए.
अधिकारियों का क्या कहना?
एआईजी (स्टांप) मेरठ, नवीन कुमार शर्मा के अनुसार, यह नई व्यवस्था लोगों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रजिस्ट्री कार्यों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. वहीं सरकार का कहना है कि यह कदम आधुनिक जरूरतों और डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. इससे लोग बिना लंबा इंतजार किए या छुट्टी लिए अपने संपत्ति संबंधी कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे.
राजस्व बढ़ने की उम्मीद
इस पहल से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि राज्य के राजस्व संग्रह में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. रविवार को रजिस्ट्री की सुविधा शुरू होने से कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है. आने वाले दिनों में इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
UP में अब रविवार को भी होगी जमीन की रजिस्ट्री, अलग से नहीं लेनी होगी छुट्टी; इन 9 शहरों में शुरू हुई सुविधा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


