UP News: UP में बदली गई बकरीद की छुट्टी, 27 नहीं 28 मई को रहेगा अवकाश – INA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस संबंध में प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में इस दिन अवकाश रहेगा.
ईद-उल-अजहा का पर्व
ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय का प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जिसे कुर्बानी के पर्व के रूप में भी जाना जाता है. इस अवसर पर प्रदेशभर में विशेष नमाज अदा की जाती है और धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है. त्योहार को देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर लोगों को पर्व मनाने की सुविधा प्रदान की है.
सभी विभागों को भेजी गई सूचना
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश की सूचना सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है. निर्देश दिए गए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी रहेगा फोकस
बकरीद के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. विभिन्न जिलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
प्रदेश सरकार ने लोगों से भी आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है. बकरीद के अवसर पर अवकाश घोषित होने से सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों को त्योहार की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा.
UP में बदली गई बकरीद की छुट्टी, 27 नहीं 28 मई को रहेगा अवकाश
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



