UP News: UP: दुर्गा पंडाल में करंट लगने से मासूम की मौत, नवरात्रि उत्सव में पसरा मातम – INA

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आयोजित नवरात्र उत्सव में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक दुर्गा पंडाल में करंट उतरने और उसकी चपेट में आने से एक साल साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के गांव कटहरा में रविवार की शाम प्रथम नवरात्र की आरती के दौरान का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं घटना को संज्ञान में लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने जिले के सभी दुर्गा पंडालों की जांच के आदेश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक केराकत थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया है. इसके लिए भव्य दुर्गा पंडाल सजाया गया है. इसमें रोशनी के लिए बिजली की लाइन भी बिछाई गई है.
तड़पकर हुई मौत
स्थानीय लोगों के मुताबिक यही बिजली की लाइन कहीं से पंडाल में लगे लोहे के खंभों को छू रही थी. इधर, मां भगवती की संध्या आरती के दौरान जब सब लोग पंडाल में खड़े होकर आरती करने लगे से 7 वर्षीय बच्चे ने खड़ा होने के लिए पोल पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गया. पोल को छूते ही यह बच्चा करंट की चपेट में आ गया और इतने सारे लोगों के बीच उसने तड़पकर दम तोड़ दिया.
जांच में जुटी पुलिस
मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे उसे पोल से अलग किया और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.
एक्शन में डीएम
घटना के बाद डीएम सैमुअल पॉल एन भी एक्शन में आ गए हैं; उन्होंने दो दिन के अंदर जिले के सभी दुर्गा पंडालों में फायर सेफ्टी समेत अन्य मानकों की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने साफ कर दिया कि जिले में कोई भी दुर्गा पंडाल बिना एनओसी के नहीं संचालित किया ज सकता है. उन्होंने एनओसी जारी करने के लिए संबंधित एसडीएम को अधिकृत किया है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दी जाएगी.
UP: दुर्गा पंडाल में करंट लगने से मासूम की मौत, नवरात्रि उत्सव में पसरा मातम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,