UP News: बांके बिहारी मंदिर में बदल गए VIP एंट्री के नियम, अब कैसे मिलेगा प्रवेश… क्या है नई व्यवस्था? – INA

Banke Bihari Temple VIP Darshan Rules: उत्तर प्रदेश में वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में अब वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. मंदिर में वीआईपी दर्शन के नियम बदले गए हैं. मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची सिस्टम शुरू किया गया है. वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची कटानी होगी. मंदिर के एग्जिट गेट-4 पर वीआईपी दर्शन की पर्ची काटने के लिए काउंटर बनाया गया है.

यहां पर्ची बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई है. कर्मचारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी के यजमानों और विशिष्टजन को वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के कराने के लिए त्वरित रजिस्ट्रेशन कर पर्ची काटेंगे. इसके बाद ही श्रद्धालुओं को वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा.

मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन का दायरा बढ़ा

मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन का दायरा बढ़ा दिया गया है. ऐसा श्री बांके बिहार मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर किया गया है. अब सेवायत गोस्वामियों के यजमानों का तुरंत पंजीकरण किया जाएगा और पर्ची काटी जाएगी. पुलिसकर्मी भी विशिष्ट जनों को दर्शन रजिस्ट्रेशन कराने पर पर्ची लेने के बाद ही करा सकेंगे.

रजिस्ट्रेशन करने के लिए दो अलग-अलग कर्माचारी तैनात

वहीं वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अलग-अलग दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है. एक कर्मचारी उन लोगों का रजिस्ट्रेशन कर पर्ची बनाएगा, जो पुलिसकर्मियों द्वारा लाए जाएंगे, जबकि दूसरा कर्मचारी सेवायत गोस्वामियों की तरफ से लाए गए यजमानों का रजिस्ट्रेशन करेगा और पर्ची बनाकर देगा.

बता दें कि सर्दी के मौसम में सुबह के दर्शन के लिए श्री बांके बिहार मंदिर के कपाट सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलते हैं. संध्या दर्शन के लिए शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मंदिर खुला रहता है. दोपहर के समय मंदिर पूरी तरह बंद रहता है.

ये भी पढ़ें: फर्स्ट AC में महिला के गहने-कैश चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद; अखिलेश ने BJP को घेरा

बांके बिहारी मंदिर में बदल गए VIP एंट्री के नियम, अब कैसे मिलेगा प्रवेश… क्या है नई व्यवस्था?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button