UP News: WFH की तैयारी, मुख्यमंत्री-मंत्रियों की फ्लीट से हटेंगी 50 प्रतिशत गाड़ियां; PM मोदी की अपील पर CM योगी का बड़ा फैसला – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से जुड़ने की अपील की. सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से कहा कि ईंधन की खपत कम करें और अनावश्यक सोने की खरीद न करें. उन्होंने पीएम मोदी के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से अपनाए जाने की अपील की. सीएम ने मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव की बैठक में निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों आदि की फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी की जाए. काफिले से अनावश्यक वाहनों को हटाया जाए.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने पीएनजी, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों आदि के उपयोग पर विशेष बल दिया. साथ ही मुख्यमंत्री का सरकारी बैठकों, सेमिनारों, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप आदि के वर्चुअली आयोजन पर भी जोर रहा.

सभी को सावधानी बरतनी होगी

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया में उथल-पुथल है, ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी होगी. पीएम मोदी के आह्वान का पालन करने के लिए राज्यों को तैयार रहना होगा. सीएम ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें. हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे आयोजित किया जाए. इस अभियान से सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ें.

वर्क फ्रॉम होम की अपील

औद्योगिक विकास विभाग व आईआईडीसी द्वारा औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप्स आदि में वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रेरित किया जाए. वहीं जहां बड़ी संख्या में कार्मिक कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की अनुशंसा के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए.

वर्चुअली माध्यम से बैठकों का आयोजन

शिक्षा विभाग के सेमिनारों, बैठकों, वर्कशॉप समेत सरकारी बैठकों आदि का आयोजन वर्चुअली माध्यम से किया जाए. राज्य सचिवालय/निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी वर्चुअली की जाएं. स्कूल-कॉलेजों में स्कूली बस के प्रयोग को प्रोत्साहित करें. आवश्यकता पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को भी स्कूलों से जोड़ा जाए.

उन्होंने कहा कि पीक ऑवर में ईंधन का उपयोग कम करने के लिए कार्यालय समय को अलग-अलग बैचों में बांटा जा सकता है. सीएम ने सार्वजनिक परिवहन, साइक्लिंग, कार पूलिंग, ईवी के प्रयोग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है, वहां लोग इसका अधिकतम प्रयोग करें. अधिक मांग वाले मार्गों पर बस समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं को बढ़ाया जाए.

प्रदेशवासियों से बिजली बचाने की अपील

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से बिजली बचाने की भी अपील की. साथ ही कहा कि सरकारी भवनों, घरों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में अनावश्यक बिजली का प्रयोग न हो. निजी प्रतिष्ठानों/व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स आदि में रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का न्यूनतम प्रयोग हो. उन्होंने सार्वजनिक साइकिलिंग शेयरिंग योजना को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगले छह माह तक गैर आवश्यक विदेशी यात्राएं न करें.

देश में ही आयोजन करने की अपील

सीएम ने नागरिकों, वेडिंग प्लानर्स आदि से देश में ही आयोजन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यूपी में भी हैरिटेज, ईको साइट्स, किले समेत अनेक अच्छे स्थल हैं, वहां भी डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा दें. विजिट माई स्टेट अभियान शुरू किया जाए, जिसमें वेलनेस, ईको, ग्रामीण, वन्यजीव तथा खानपान पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिले. यूपी पहला राज्य है, जिसने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन’ को लागू किया. सीएम ने संग्रहालयों, स्मारकों आदि को कुछ समय निःशुल्क किए जाने का निर्देश दिया.

प्रदेश में घूमने के लिए करें प्रेरित

पर्यटन विभाग होटल, एयरलाइंस, टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट आदि के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे. उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिक हैं, उन्हें प्रदेश में घूमने के लिए प्रेरित करें. इसके लिए शॉपिंग फेस्टिवल, हेरिटेज टूर, गोशाला, टेंपल आदि का दर्शन कराएं. स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दें.

त्योहारों, शादियों समेत विभिन्न आयोजनों में भारत में बने उपहारों, उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्रियों को बढ़ावा दें. राज्य सरकार की ओऱ से ओडीओपी तथा जीआई टैग प्राप्त उत्पादों को उपहार के रूप में दिया जाए. स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाए.

खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने का आग्रह

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने का आग्रह किया. स्वास्थ्य, घरेलू बचत व आयात पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम जरूरी है. नाट्य श्रृंखलाओं के जरिए लोगों को जागरूक करें. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पोषण जागरूकता शिविर लगाए. इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए. स्कूलों, कॉलेजों, जिला, निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, सरकारी कैंटीन, मिड डे मील, जेल, छात्रावास, पुलिस मेस आदि में भी खाद्य सामग्रियों में तेल के कम प्रयोग पर जोर दिया.

स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी होटल, हलवाई, रेस्तरां, ढाबा, स्ट्रीट फूड आदि के यूनियन के साथ संवाद स्थापित कर कम तेल वाले खाद्य पदाथों को बढ़ावा देने पर जोर दें. सीएम ने कृषि विभाग को नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिया. प्रदेश की गोशालाओं में 14-15 लाख गोवंश हैं, इनके गोबर का भी उपयोग किया जाए. सीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री पर विशेष जोर दिया.

सोने की अनावश्यक खरीद से बचें

सीएम ने सोने की अनावश्यक खरीद से बचने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करें. प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क का मिशन मोड पर विस्तार करें. इसके कनेक्शन को बढ़ाने पर जोर दें. सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के साथ भी बैठक करें. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी प्रोत्साहित करें. इसके जरिए रूफटॉप सोलर को अपनाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित करें.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

WFH की तैयारी, मुख्यमंत्री-मंत्रियों की फ्लीट से हटेंगी 50 प्रतिशत गाड़ियां; PM मोदी की अपील पर CM योगी का बड़ा फैसला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button