UP News: फ्लिपकार्ट कर्मी के जेब में फटा फोन, झुलसने पर टांकों की जगह डॉक्टर ने लगा दिए स्टेपलर पिन – INA

Aligarh Motorola Phone Blast: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 15 अगस्त, शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के अतरौली क्षेत्र में रामघाट रोड पर फील्ड वर्क के दौरान एक युवक की जेब में रखा मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. धमाके के साथ फोन में आग लग जाने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया.
प्राथमिक इलाज के बाद, डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. हैरानी की बात तो ये है कि युवक के चेहरे पर टांके नहीं स्टेपलर मारा गया है. उसके चहरे पर स्टेपलर की पिन लगी हुई हैं. जानकारी के अनुसार, अतरौली के गांव फजलपुर निवासी सचिन पुत्र रमेश चंद्र फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं.
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
15 अगस्त, शनिवार की शाम अपने काम के सिलसिले में फील्ड में निकले थे. जब वह रामघाट रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहुंचे, तभी अचानक उनकी जेब में रखे मोटोरोला फोन में जोरदार धमाका हुआ. ब्लास्ट होते ही सचिन के कपड़ों में आग लग गई और वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी, अतरौली कोतवाली पुलिस और सचिन के भाई को फोन पर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन को तुरंत अतरौली सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, सचिन का शरीर कई जगह से गंभीर रूप से जला है. शरीर पर गहरे जख्म हैं.
चेहरे और हाथ की चोटें अभी भी गंभीर
हालांकि, सचिन की हालत सुधार को देखते हुए उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं. वहीं सचिन के चेहरे पर स्टेपलर पिन सीएचसी में मारी गई या मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने ऐसा किया. इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है. परिजनों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद सचिन को छुट्टी दे दी गई है. वह अब घर पर हैं. उनकी हालत में सुधार है, लेकिन चेहरे और हाथ की चोटें अभी भी गंभीर हैं.
ये भी पढ़ें: आप अपने गठबंधन की चिंता कीजिए अखिलेश के सीट बंटवारे के दावे पर NDA सहयोगी दलों का तंज
फ्लिपकार्ट कर्मी के जेब में फटा फोन, झुलसने पर टांकों की जगह डॉक्टर ने लगा दिए स्टेपलर पिन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,