Sport : भारत के खिलाफ हार के बावजूद कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, WTC में बने नंबर-1 श्रीलंकाई प्लेयर #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. भारत ने मेजबान श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 206 रनों पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में सोनल दिनुशा ने जहां 84 रनों की पारी खेली, तो वहीं कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. भले ही श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन धनंजय ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में दिनेश चांदिमल और दिमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़ दिया है.

धनंजय डिसिल्वा ने खेली WTC में खेली 23वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी

भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा का बल्ला नहीं चला था. वो सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा था, लेकिन दूसरी पारी में जब श्रीलंकाई टीम 372 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब कप्तान के बल्ले से अर्धशतक निकला. धनंजय ने 59 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी जीत के लिए काफी नहीं थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में धनंजय डिसिल्वा का यह 23वां फिफ्टी प्लस रनों का स्कोर था. धनंजय डिसिल्वा ने अब तक WTC के इतिहास में 38 टेस्ट मैचों की 68 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.77 के औसत से कुल 2776 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. 

श्रीलंका के लिए WTC में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी

धनंजय डिसिल्वा – 23 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
दिनेश चांदिमल – 22 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
दिमुथ करुणारत्ने – 22 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
एंजेलो मैथ्यूज – 15 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
कुसल मेंडिस – 14 फिफ्टी प्लस रनों की पारी

धनंजय डिसिल्वा ने बतौर कप्तान बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड

धनंजय डिसिल्वा ने गॉल टेस्ट मैच में एक और बड़ा कीर्तिमान बनाया. अब वो श्रीलंकाई कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 3 बार बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट के चौथी पारी में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया था. जबकि महेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज और अर्जुन रणतुंगा ने 2-2 बार यह कारनामा किया है.

श्रीलंकाई कप्तान के रूप में चौथी पारी में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

4 – धनंजय डिसिल्वा* (5 पारियां)

3 – दिमुथ करुणारत्ने (9 पारियां)

2 – महेला जयवर्धने (9 पारियां)

2 – एंजेलो मैथ्यूज (11 पारियां)

2 – अर्जुन रणतुंगा (12 पारियां)

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कटाई नाक! मोहसिन खान के बाद अब अजान अवैस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इंग्लैंड में फिर फजीहत

भारत के खिलाफ हार के बावजूद कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, WTC में बने नंबर-1 श्रीलंकाई प्लेयर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button