UP News: ‘कल राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का परिणाम क्या होने जा रहा है’, CM योगी का बड़ा दावा – INA
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है. लखनऊ में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश के राज्यसभा के चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा का चुनाव परिणाम क्या होने जा रहा है. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह लड़ाई 80-20 की फिर आ गई है… 80 फीसदी एनडीए में और 20 फीसदी पीडीए में.’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी के चुनावी नैरेटिव से जोड़कर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीजेपी के आठ और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है. औपचारिक घोषणा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी.
PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का किया जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 सालों का जिक्र किया. उन्होंने इसे ‘गांव से ग्लोबल’ और ‘जनसेवा से राष्ट्र सेवा’ की यात्रा बताया. सीएम योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी… उस समय गुजरात मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा था, लेकिन मोदी ने राज्य की कमान संभालकर उसे देश-दुनिया के सामने एक मॉडल के तौर पर प्रस्तुत किया.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में पिछले सालों में भारत को समर्थ और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने का काम हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि यह संयोग है कि जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब लखनऊ से सांसद अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और आज नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद के तौर पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं.
‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया से वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज तक
यूपी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की पहचान में भी बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि पहले ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ के जरिए अराजकता का माहौल था, जबकि अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ जैसे अभियानों से प्रदेश की नई पहचान बन रही है. डिजिटल इंडिया, जनधन खाते और DBT का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है.
कार्यकर्ताओं को दिया सेवा ज्योति का टास्क
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से सेवा ज्योति को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 सालों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को जनता के बीच पहुंचाया जाए. सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा के तहत प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है.
‘कल राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का परिणाम क्या होने जा रहा है’, CM योगी का बड़ा दावा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,