यूपी – अब चैट लीक होने की टेंशन होगी खत्म: व्हाट्सएप ला रहा है वन-टाइम रीड फीचर, जानें कैसे पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज – INA

व्हाट्सएप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है। फोटो, वीडियो और वाॅइस मैसेज के बाद अब कंपनी टेक्स्ट के लिए यह फीचर लाने की तैयारी में है। इसमें भेजे गए मैसेज को रिसीवर सिर्फ एक बार ही पढ़ सकेगा, इसके बाद वह खुद से गायब हो जाएगा। यह फीचर उन यूजर्स के लिए ज्यादा काम का हो सकता है, जो अपनी बात कहने के लिए अतिरिक्त प्राइवेसी चाहते हैं।

अब टेक्स्ट मैसेज भी होंगे View Once

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड के नए बीटा वर्जन में व्यू वन्स टेक्स्ट मेसेज फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। अभी यह सुविधा मीडिया फाइल्स के लिए मौजूद थी, लेकिन जल्द ही टेक्स्ट में भी हो सकती है। यह फीचर चैट में स्थायी रिकॉर्ड को कम करने और निजी बातचीत को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए रोलआउट किया जाएगा।

कैसे काम करेगा नया फीचर?




रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है। यूजर जब कोई टेक्स्ट मैसेज टाइप करेगा, तो उसे सेंड बटन को लॉन्ग-प्रेस करना होगा।


  • इसके बाद एक मेन्यू खुलेगा, जिसमें सेंड एस व्यू वन्स का ऑप्शन आएगा।

  • इस पर क्लिक करते ही आपकी ओर से भेजा गया मैसेज रिसीवर एक बार ही सिर्फ एक बार ही पढ़ पाएगा।

  • मैसेज ओपन करते ही, बैक जाने पर वह चैट से गायब हो जाएगा।

  • हालांकि इसके पहले भी व्हाट्सएप ने disappearing जैसे फीचर दे रखें है, जो 24 घंटे से लेकर 90 दिन तक के ऑप्शंस मिलते हैं, लेकिन यह अलग है, क्योंकि इसमें देखते ही मैसेज गायब हो जाएगा।


कब तक आएगा यह फीचर?

कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई अपडेट या आधिकारिक जानकरी नहीं दी है। फिलहाल यह डेवलमेंट फेज में है। कहा जा रहा है कि अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो इसकी शुरुआत बीटा यूजर्स से की जाएगी इसके बाद इसका लाभ व्हाट्सएप यूजर्स उठा सकेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button