यूपी – Shahjahanpur News: कार छोड़कर भाजपा विधायक ने की घोड़े की सवारी, ईंधन बचत का दिया संदेश; देखें वीडियो – INA

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर घोड़े की सवारी की। वह घोड़े पर सवार होकर जैतीपुर के ग्राम भरतापुर में एक शोकाकुल परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे।

Table of Contents

विधायक के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी घोड़े पर सवार थे। वीर विक्रम सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी पर इस घुड़सवारी का वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को . बढ़ाने के लिए उन्होंने यह घोड़े की सवारी की। 

विधायक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते संकट को देखते हुए यह एक छोटा किंतु सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का भी जिक्र किया। इस पहल को उन्होंने हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह यात्रा जैतीपुर के ग्राम भरतापुर तक की गई। वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button