यूपी – शिक्षक सम्मान समारोह: अमर उजाला के मंच पर सम्मानित होंगे 114 अध्यापक, शिक्षा मंत्री करेंगी सम्मानित – INA

अमर उजाला और जिज्ञासा हॉस्पिटल की ओर से हो रहे शिक्षक सम्मान-2026 के तहत रविवार को शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पंचायत भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम मे जिले के 114 विजेता शिक्षक सम्मानित होंगे।


मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी होंगी। इस कार्यक्रम के तहत 25 अगस्त से स्कूलों में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में मतदान शुरू हुआ था। 22 दिनों तक चली प्रक्रिया में 78 स्कूलों में वोटिंग कराई गई।

82 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा की गई वोटिंग के आधार पर 114 शिक्षक विजेता बने। इन विजेता शिक्षकों के साथ ही संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button