खबर शहर , Agra News: बटेश्वर के मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान – INA

बटेश्वर। तीर्थ में चल रहे 27वें वार्षिक धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार को विभिन्न मंदिरों में आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी के सानिध्य में बनारस के प्रशिक्षित आचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी के साथ भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान गृह-क्लेश से मुक्ति, शांति और सुख-समृद्धि की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन मास में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ कराने से श्रद्धालुओं को कई गुना अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है।