यूपी – Uma Shankar Singh: पिता की विरासत संभालेंगे यूकेश सिंह, मायावती के बयान से बढ़ीं अटकलें; पहले से थे सक्रिय – INA

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब उनकी राजनीतिक विरासत उनके पुत्र प्रिंस उर्फ यूकेश सिंह संभालेंगे। इसकी चर्चा राजनीतिक हल्कों में जोर पकड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, पिता के अस्वस्थ होने के बाद से प्रिंस सिंह क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे। वह विधायक की निर्माण कंपनी छात्र शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड के सीईओ भी हैं।


कुछ दिन पहले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था कि प्रिंस सिंह भाजपा से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस पर प्रिंस सिंह की प्रतिक्रिया नहीं आई थी। वहीं, विधायक के लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रिंस का कद और बढ़ा दिया।

मायावती ने कहा कि यदि परिवार के लोग चाहेंगे तो उन्हें राजनीति में . बढ़ाने का कार्य करूंगी। बहरहाल राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब तय है कि उमाशंकर सिंह की राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र प्रिंस सिंह यूकेश ही . बढ़ाएंगे।  

इसे भी पढ़ें; UP News: विधायक उमाशंकर सिंह के शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button