यूपी – UP: हारी हुई सीटों को लेकर BJP ने बनाई रणनीति, रालोद के साथ से होगा लाभ; सपा के पीडीए फॉर्मूले को ऐसे देगी मात – INA


भाजपा अपनी सारी रणनीति 2027 के मिशन यूपी को लेकर बना रही है। सपा ने जिस पीडीए फॉर्मूले के सहारे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कई स्थानों पर रोक दिया था, उसे मात देने के लिए भाजपा रणनीति बना रही है। पीडीए की अहम घटक जातियों के नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद देकर भाजपा पश्चिमी यूपी की हारी हुई सीटों पर फिर से कमल खिलाने की रणनीति बना रही है। प्रदेश में किसानों को किए गए रिकॉर्ड गन्ना भुगतान को भी मजबूती से पेश किया जाएगा।