यूपी – यूपी: सीएम योगी ने 1375 वीडीओ को सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले- 10 साल पहले बिना पैसे नौकरी पाना संभव नहीं था – INA

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा में 1375 युवाओं का चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक अमरेश, विधायक जयदेवी, महेंद्र सिंह और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।