यूपी – UP News: बरेली में अस्पताल के मालिक ने नर्स से किया दुष्कर्म, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज – INA

बरेली में बीडी जनता अस्पताल के मालिक चंद्र प्रताप पर नर्स से दुष्कर्म और लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शाहजहांपुर निवासी युवती ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उसने 12 जनवरी को बीडी जनता अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर नौकरी शुरू की थी। कुछ दिनों बाद ही अस्पताल का मालिक चंद्र प्रताप उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगा। अस्पताल जाने पर वह नर्स को छेड़ता था। मना करने पर चंद्र प्रताप ने धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो बरेली में नहीं रह सकेगी।
आरोप है कि अप्रैल में चंद्र प्रताप वेतन देने के बहाने उसे अपनी कार में ले गया। वेतन मांगने पर उसने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया, फिर एक होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को रास्ते पर छोड़कर भाग गया। डर के कारण युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।