Tach – iPhone 17 Up to 8000 Cashback: iPhone 17 खरीदने पर 8000 तक कैशबैक, बिक्री गिरने के बाद कंपनी का बड़ा दांव

Last Updated:
Apple ने दिवाली से पहले iPhone 17 खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी 1 से 14 नवंबर 2026 तक 8000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है. फुल पेमेंट करने पर 7000 रुपये और EMI पर 8,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. Apple ने अचानक कैशबैक क्यों बढ़ाया और इस ऑफर का फायदा कैसे मिलेगा? इसकी पूरी डिटेल्स हम आपको यहां देने जा रहे हैं.
Apple iPhone 17 पर 8000 तक Cashback Offer दे रहा है.
Apple iPhone 17 Cashback Offer: अगर आप नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो अच्छा मौका है. Apple ने भारत में iPhone 17 पर मिलने वाला कैशबैक बढ़ाकर 8000 रुपये तक कर दिया है. यह ऑफर 1 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक चलेगा. भारत में आईफोन की बिक्री गिरने के बाद कंपनी ने यह दांव चला है. दशहरे के आसपास आईफोन की बिक्री में 30% तक गिरावट दर्ज की गई थी. ऐसे में Apple ने दिवाली के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट बढ़ाने का फैसला किया है.
iPhone 17 के सभी रंगों और वेरिएंट खरीदने पर ग्राहक बढ़े हुए कैशबैक का फायदा उठा सकेंगे. यह ऑफर 1 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. खास बात यह है कि कैशबैक की रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि ग्राहक फोन की पूरी पेमेंट एक साथ करता है या EMI के जरिए खरीदता है. अगर आप एक बार में पूरा भुगतान करते हैं, तो पहले के मुकाबले 3000 रुपये ज्यादा कैशबैक मिलेगा. वहीं EMI पर फोन खरीदने वालों को 5,000 रुपये की जगह 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा.
Apple को अचानक क्यों बढ़ानी पड़ी छूट?
दरअसल, Apple के लिए इस बार भारत का त्योहारी सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. आमतौर पर दशहरा और दिवाली के दौरान आईफोन की बिक्री में तेजी आती है. लोग पुराने फोन बदलकर नया मॉडल खरीदते हैं. लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है. Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, दशहरे के आसपास भारत में आईफोन की बिक्री में 30% तक गिरावट आई है. रिटेलर्स को दिवाली के दौरान भी मांग कमजोर रहने की आशंका है.
इसकी सबसे बड़ी वजह फोन की बढ़ती कीमतें और पहले के मुकाबले कम डिस्काउंट हैं. ग्राहकों ने महंगे फोन खरीदने के फैसले टाल दिए हैं. इसके अलावा अब लोग अपने पुराने स्मार्टफोन को ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे नया फोन खरीदने की जरूरत भी देर से पड़ रही है.
iPhone 15, 16 और 17 की बिक्री भी सुस्त
सिर्फ नया मॉडल ही नहीं, पुराने आईफोन की बिक्री पर भी दबाव है. रिटेलर्स के मुताबिक, iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज की बिक्री भी उम्मीद से कमजोर रही है. त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पहले से स्टॉक जमा किया था. उन्हें उम्मीद थी कि दशहरा और दिवाली में ग्राहक जमकर खरीदारी करेंगे. लेकिन बिक्री धीमी रहने से बाजार में इन्वेंट्री बढ़ गई है.
इसके अलावा iPhone 18 Pro और Pro Max जैसे नए प्रीमियम मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी ग्राहकों को सोचने पर मजबूर किया है. इस साल सितंबर में Apple ने iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ नया iPhone Duo लॉन्च किया, लेकिन बेस iPhone 18 मॉडल पेश नहीं किया. ऐसे में कुछ ग्राहक अगले मॉडल का इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …
और पढ़ें
Source link