यूपी – UP: यूपी के मंत्री राजभर बोले- इंडिया गठबंधन बेदम, साथ मिलकर भी यूपी चुनाव में रहेगा बेअसर – INA

यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इंडिया गठबंधन की दिल्ली में आठ जून को होने वाली बैठक को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन बेदम हो चुका है। इसके नेताओं का यूपी में कोई प्रभाव नहीं है। ममता बनर्जी का प्रभाव पश्चिम बंगाल में है पर यूपी में बेअसर हैं। इसी तरह कांग्रेस का भी यूपी में कोई प्रभाव नहीं है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ आने पर यूपी के चुनाव पर कुछ भी असर नहीं पड़ेगा। यूपी में एनडीए इसलिए ताकतवर है क्योंकि इससे जुड़ी हुई छोटी पार्टियां भी प्रदेश के कई जिलों में प्रभाव रखती हैं जबकि इंडिया गठबंधन फेल है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गैर यादव ओबीसी पर हमलों पर क्यों चुप हैं अखिलेश यादव

Table of Contents

Table of Contents

इसके पहले, राजभर ने मंगलवार को फिर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सियासी तीर छोड़े। बीते पांच दिनों में पांच गैर यादव जाति के ओबीसी युवकों पर हमलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमान और यादव बिरादरी के लोगों पर हमले होते हैं तो सपा अध्यक्ष तत्काल बयान जारी करते हैं, लेकिन गैर यादव पिछड़ी जातियों के लोगों पर हुए हमले पर उनकी जुबान सिल जाती है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने एक्स पर अखिलेश और उनके समर्थकों पर बहुजन, गैर-यादव पिछड़ों और गरीब तबकों के खिलाफ हिंसा को लेकर सवाल उठाए हैं। कहा कि वह किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश के पीडीए फॉर्मूले पर भी सवाल खड़े किए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति व चंदौली में सपा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ मारपीट, रामजन्म राजभर, धनराज मौर्य और सूर्या चौहान हत्याकांड और लखनऊ में संदीप सिंह की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि इन घटनाओं में शामिल कौन लोग हैं यह सपा अध्यक्ष जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग उनके ही शागिर्द हैं। इसलिए सपा मुखिया ने चुप्पी साध ली है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News