यूपी – UP Weather: आज राज्य के दक्षिणी जिलों में होगी भारी बारिश, तराई में भी बरसात के हालात; असर दिखाएंगी पछुआ हवाएं – INA

उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश पर संकेंदि्रत निम्न दवाब क्षेत्र एवं निचले क्षोभमंडल में उत्तरी हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर प्रदेश में आज देखने को मिलेगा। मानसूनी द्रोणी मेरठ, कानपुर से होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिससे आज प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं तराई के भागों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पछुआ हवाओं की सकि्रयता बढ़ने से वर्षा में उत्तरोत्तर कमी आने का भी अनुमान है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button