यूपी – UPESSC: यूपी टीजीटी परीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी, 15 विषयों के मास्टर सेट यहां से करें डाउनलोड – INA

UPESSC: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने टीजीटी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की।
अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने से उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
इस तारीख कर दर्ज करें आपत्ति
यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो उम्मीदवार 6 जून 2026 से 12 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रहे कि केवल ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा, अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।