यूपी – यूपी मौसम: मानसून की विदाई के साथ साफ रहेगा आसमान; जल्द शुष्क होने लगेगा वातावरण; तराई में बूंदाबांदी के आसार – INA

मानसून के समापन के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने की शुरुआत जल्द होने की संभावना है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक 24 घंटो में मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

मानसून की विदाई के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, मौसमी दशाओं के बदलने से सोमवार को प्रदेश के तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका है। इससे तराई क्षेत्रों के जिलों में मौसम में भी बदलाव हो सकता है। 

उधर, राजधानी में तापमान में वृद्धि जारी है। शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे के मुकाबले अधिकतम पारे में .9 और न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button