यूपी – Weather Update: तापमान से ज्यादा महसूस हुई गर्मी, जानिए कब तक ऐसे ही सताएगा मौसम – INA

हिमालयी शृंखला पर पश्चिमी विक्षोभ कारण आई नमी से शहरियों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। इस वजह से जितना तापमान रहा है, उससे अधिक गर्मी महसूस हुई। एक डेढ़ घंटे के लिए बादल आए जरूरी ने लू के सख्त थपेड़ों पर असर नहीं डाल पाए। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मई तक तपिश का यही हाल रहेगा। ऊंचे बादलों की आवाजाही से एक-दो डिग्री पारा नीचे-ऊपर हो सकता है।
Table of Contents
शनिवार को चकेरी स्थित एयर फोर्स मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह की नमी छह प्रतिशत बढ़कर 41 फीसदी और दोपहर की नमी 12 प्रतिशत बढ़कर 27 फीसदी हो गई। इससे वेट बल्ब तापमान की स्थिति पैदा हो गई। इस वजह तपिश और बढ़ गई।