यूपी – World Bicycle Day: ऊर्जा संकट के बीच बरेली में बढ़ा साइकिल का क्रेज, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद – INA

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से बने ऊर्जा संकट ने साइकिल की मांग बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच, बरेली के लोग साइकिल चलाकर पैसों की बचत करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान कर रहे हैं। इससे सेहत भी सुधर रही है।


Table of Contents

जिले में ईंधन की बड़े पैमाने पर खपत होती है। एक अनुमान के मुताबिक, हर महीने करीब एक लाख लीटर डीजल और 62 हजार लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। ऊर्जा के वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कीमत बढ़ने से जेब पर भी बोझ पड़ रहा है।

इससे बचने के लिए अब लोग बढ़-चढ़कर साइकिल की सवारी पर जोर दे रहे हैं। साइकिल की मांग बढ़ने की बानगी साइकिल दुकानों पर भी दिख रही है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंच रहे हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button