यूपी – लखनऊ में बिजली संकट! उपकेंद्रों पर बवाल, कहीं जेई को बनाया बंधक तो कहीं पीड़ितों पर कार्रवाई – #INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी के चलते बिजली संकट हो गया है। वहीं, वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर और न ही एबीसी केबल बिजली का लोड ले पा रहे हैं।
UP Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी के चलते बिजली संकट हो गया है। वहीं, वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर और न ही एबीसी केबल बिजली का लोड ले पा रहे हैं। कई स्थानों पर जर्जर तार टूट कर गिर रहे हैं। जिसके कारण शहर के लोगों को भयंकर बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी के चलते बिजली संकट हो गया है। वहीं, वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर और न ही एबीसी केबल बिजली का लोड ले पा रहे हैं।
- प्रदर्शनकारियों ने जेई को बंधक बना लिया
- पीड़ितों पर ही की कार्रवाई 150 के खिलाफ मुकदमा
- राहुल गांधी के दो दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौरे से वापसी के बाद अखिलेश यादव का 403 सीटों पर मुस्तैदी वाला बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा प्रमुख ने अपने बयान में जिस तरह कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की है, उसे कांग्रेस के लिए एक संकेत माना जा रहा है कि गठबंधन के बॉस वही होंगे।
रात-रात भर बिजली न आने से परेशान लोग अधिकारियों के न सुनने पर उपकेंद्रों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके राहत नहीं मिल पा रही है। नतीजतन लोगों को पूरी रात सड़क पर घूम कर काटनी पड़ी रही है। लोग सो नहीं पा रहे हैं। बिजली नहीं रहने से पेयजल की भी किल्लत हो रही है। रात भर बिजली न आने से करीब तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने जेई को बंधक बना लिया
एफसीआई उपकेंद्र के तहत मुनेश्वर पुरम में दो दिनों से बिजली संकट झेल रहे दर्जनों उपभोक्ताओं ने आलमनगर ओवरब्रिज के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची तालकटोरा पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं मानेे। सूचना पर पहुंचे एफसीआई उपकेंद्र के जेई से बहस के बाद प्रदर्शनकारियों ने जेई को बंधक बना लिया और उसकी कार के चारो पहिये पंचर कर दिए।
पीड़ितों पर ही की कार्रवाई 150 के खिलाफ मुकदमा
भीषण गर्मी में बिजली कटौती और बार-बार होने वाले फाल्ट से त्रस्त होकर गुरुवार को लखनऊ-रायबरेली हाईवे जाम करने वाले करीब 150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साउथ सिटी चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में सड़क जाम, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता व धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उतरेठिया उपकेंद्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गुरुवार सुबह उतरेठिया और अंबेडकर उपकेंद्र से जुड़ी बिजली समस्याओं से नाराज बलदेव विहार, मवैया, देवीखेड़ा समेत आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग शहीद पथ अंडरपास के नीचे रायबरेली रोड पर बैठ गए थे। करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा और लंबा जाम लग गया। जाम हटाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार धक्कामुक्की हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उतरेठिया और अंबेडकर उपकेंद्र से जुड़े नीलमथा, तेलीबाग समेत कई इलाकों में कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बुधवार रात उपकेंद्रों पर हंगामा करने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो गुरुवार सुबह सैकड़ों लोगों ने शहीद पथ अंडरपास के पास चक्काजाम कर दिया था, जिससे लंबा जाम लग गया था।
राहुल गांधी के दो दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौरे से वापसी के बाद अखिलेश यादव का 403 सीटों पर मुस्तैदी वाला बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा प्रमुख ने अपने बयान में जिस तरह कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की है, उसे कांग्रेस के लिए एक संकेत माना जा रहा है कि गठबंधन के बॉस वही होंगे।
UP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौरे से वापसी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 403 सीटों पर मुस्तैदी वाला बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक जानकार इसे बीते दिनों बसपा प्रमुख मायावती से कांग्रेस नेताओं के मिलने की कोशिश के बाद आई प्रतिक्रिया मान रहे हैं। अखिलेश ने अपने बयान में जिस तरह कहा, बात सीट की नहीं, जीत की है, उसे कांग्रेस के लिए एक संकेत माना जा रहा है कि गठबंधन के ‘बॉस’ वही होंगे। गठबंधन कैसे होगा कितनी सीटों पर होगा सपा ही तय करेगी।
बीते लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन में भाजपा नीत एनडीए से मुकाबिल थी। सपा-कांग्रेस को इस रणनीति में अपेक्षित सफलता मिली और दोनों ने मिलकर 43 सीटें (37 सपा और 6 कांग्रेस) जीतीं। इससे गठबंधन 2027 में भी रहने की उम्मीद है। भले ही कांग्रेस आलाकमान सकारात्मक संकेत देता रहा हो, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस के कई नेता कुछ अवसरों पर सपा के खिलाफ ही बयानबाजी करते सुने गए।
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः जनहित में पढने के लिए यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. Source link