US Shooting: विस्कॉन्सिन के स्कूल में बंदूकधारी ने बरसाईं गोलियां, पांच लोगों की मौत, 6 लोग घायल #INA

US School Shooting: अमेरिका का गन कल्चर लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है. जहां आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं.  ऐसा ही एक मामला अब विस्कॉन्सिन से सामने आया है. जहां एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें हमलावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही इस गोलीबारी में 6 लोग घायल हुए है. बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसके चलते मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

स्कूल का ही छात्र था हमलावर

बताया जा रहा है कि ये घटना सोमवार को हुई. जहां एक किशोर छात्र ने विस्कॉन्सिन के मैडिसन में एबंडेंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. जिसमें एक शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला भी मारा गया है. पुलिस के मुताबिक, हमलावर स्कूल का ही छात्र था. जिसे एक अन्य छात्र ने मार गिराया. गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई. इस प्राइवेट स्कूल में करीब  400 छात्र पढ़ते हैं.

गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं

मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बा‌र्न्स के मुताबिक, छात्र ने स्कूल में गोलियां क्यों चलाई इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है. उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में तीन लोग मारे गए हैं, जिसमें संदिग्ध शूटर भी शामिल था. हमले में घायल हुए छह लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हमलावर ने गोलीबारी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका में हाल के स्कूल में गोलीबारी की की घटनाओं में इजाफा हुआ है.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button