Sport : वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा और कायरन पोलार्ड को पछाड़कर रचा इतिहास, तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में विस्फोट अंदाज में खेल दिखाकर धमाल मचा दिया है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने एक ही मैच में 3 बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है. उन्होंने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं. आइए आज उसके बारे में जानते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड
इस मैच में लगाए गए 3 छक्कों की मदद से राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. अब वैभव आईपीएल के इतिहास में पावर प्ले में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में पावर प्ले में 30 छक्के लगा डाले हैं.
MAKING IT A HABIT 🤩
🎥 Just Vaibhav Sooryavanshi with yet another high-intent knock 🙌
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LYEfiG4wnZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. क्योंकि वैभव से पहले अभिषेक शर्मा आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी थी. उन्होंने आईपीएल 2024 में पावर प्ले में 29 छक्के लगाए थे. जड़े थे. अभिषेक इस सीजन भी पावर प्ले में 27 छक्के लगा चुके हैं.
30 sixes before the opposition gets a chance . spread the field 👊
Vaibhav Sooryavanshi has turned the powerplay into his personal highlight reel 🎞️#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/fkSlHLlDgV
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
आईपीएल में पावर प्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- वैभव सूर्यवंशी – 30
- अभिषेक शर्मा – 29
- अभिषेक शर्मा – 27
- सनथ जयसूर्या 22
- ट्रेविस हेड – 22
- यशस्वी जायसवाल – 22
वैभव ने लगाई छक्कों की सेंचुरी, तोड़ा पोलार्ड का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में जैसे ही पहला छक्का लगाया उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. इसके साथ ही 15 साल के इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में अपने छक्कों का शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही अब वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
Congrats, Vaibhav. How many more . go? 😂💗 pic.twitter.com/BdzRd8HASV
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 9, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के सिर्फ 514 बॉल में पूरे किए हैं. उन्होंने इस मुकाम को हासिल करते ही वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है. वैभव ने पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 843 गेंदों में अपने 100 टी20 छक्के पूरे किए थे.
Vaibhav Sooryavanshi, six-hitting monster 🔥 pic.twitter.com/Lheu0kTEBN
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 9, 2026
वैभव ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम
इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी सबसे कम पारियों में 100 टी20 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 29 पारियों में अपने 100 टी20 छक्के पूरे किए हैं. उनसे पहले ये कारनामा करनवीर सिंह ने किया था. ये मुकाम हासिल करने के बाद वैभव सूर्यवंशी 20 साल से कम उम्र में 100 टी20 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
FASTEST EVER TO COMPLETE 100 SIXES IN T20s – VAIBHAV SURYAVANSHI 🥶
– He completed 100 sixes in just 515 balls. 🤯 pic.twitter.com/V4YMi0eN4F
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 10, 2026
राजस्थान को गुजरात ने हराया
इस मैच में जीटी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए. आरआर जीत के लिए मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.3 ओवर में 152 रनों पर ढेर हो गई और 77 रनों से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा बदलाव, 26 साल के स्टार बल्लेबाज ने टॉप-5 में मारी एंट्री, जानिए वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा और कायरन पोलार्ड को पछाड़कर रचा इतिहास, तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









