Sport : IPL 2026: गुजरात टाइटंस से मिली हार पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल का बयान, जानिए क्या कहा? #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को अपने ही होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा. बीते शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गुजरात से जीत के लिए मिले 230 रनों के लभ्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स नहीं कर पाई और मैच हार गई. इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. आपको बता दें कि यशस्वी को रियान पराग की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था. ऐसे में हार पर जायसवाल क्या बोले हैं, आइए जानते हैं. 

गुजरात से मिली हार पर कप्तान यशस्वी जायसवाल का बयान

यशस्वी जायसवाल ने हार के बाद कहा कि, ‘जब गुजरात टाइटंस ने इतनी अच्छी शुरुआत की तो ये हमारे लिए मुश्किल था. हम बस अच्छे एरिया में बॉलिंग करने के बारे में सोच रहे थे और वे काफी अच्छी बैटिंग कर रहे थे. तो हम बस सोच रहे थे कि हम बाउंड्री या बड़े शॉट कैसे कम कर सकते हैं. तो मुझे लगता है कि उनकी तरफ से यह काफी अच्छा खेल था. नहीं, यह क्रिकेट है. ऐसा होता है’.

जायसवाल ने आर्चर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘हम सब जानते हैं कि कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप फिट होते हैं, कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप अपनी पसंद की बॉलिंग नहीं कर पाते, लेकिन वह हमारे लिए बहुत अच्छा कर रहा है. इसलिए मुझे लगता है कि वह बहुत मजबूती से वापसी करेगा’.

 

यशस्वी जायवसाल ने नांद्र बर्गर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘नहीं, मैंने असल में इतना नहीं सोचा था. बर्गर को बाहर रखना एक मुश्किल फैसला था. मेरा एक सिंपल प्लान था, मेरा बॉलर कौन है और कौन मुझे पावरप्ले में कुछ अच्छे ओवर दे सकता है. तो मेरी तरफ से कुछ खास और प्लान नहीं था’.

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने इस हार के बारे में कहा कि, ‘ मुझे लगता है कि हम देखेंगे कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं और बस अगले गेम को देखेंगे, हम क्या कर सकते हैं और इस गेम से क्या सीख सकते हैं. आने वाले मैचों में अच्छा करना चाहेंगे’.

कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य मिला. इस टारेगट का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ढेर हो गई. 

इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 55 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल के बल्ले से 84 रनों की पारी निकली. वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 37 रनों का अहम योगदान दिया. राजस्थान के लिए ब्रिजेश शर्मा ने 2 और यश राज पुंजा व रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला. 

वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन रविंद्र जडेजा ने बनाए. उन्होंने 25 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम 152 पर सिमट गई. टीम के लिए कगीसो रवाड़ा ने 2 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर कुमार से छिन गई पर्पल कैप, 30 साल का ये खिलाड़ी बना IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

IPL 2026: गुजरात टाइटंस से मिली हार पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल का बयान, जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button